फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोमवार को एआरएम ने खुद कराया बसों का संचालन

Mon, 20 Feb 2017 10:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन
bus - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
- यात्री बैठाने को लेकर रविवार को हुई थी मारपीट
विज्ञापन

लखीमपुर डिपो पर रविवार को यात्री बैठाने को लेकर हुई मारपीट के मामले को एआरएम वीके गोस्वामी ने गंभीरता से लिया और सोमवार स्वयं खड़े होकर यात्रियों को बैठाकर बसों का नंबर से संचालन कराया। 
विज्ञापन

रविवार को एक बाहरी डिपो के बस चालक ने अपनी बस को लखीमपुर डिपो की बस के आगे खड़ा करके यात्रियों को बिठाना शुरू कर दिया। इस बात को लेकर दोनों बस चालकों के बीच मारपीट हुई थी। जिस पर लखीमपुर डिपो के बस चालकों ने हंगामा करते हुए रोड पर जाम लगा दिया था, जिससे मामला कोतवाली तक जा पहुंचा। इस मामले को संज्ञान में लेते हुए सोमवार को एआरएम वीके गोस्वमी ने स्वयं डिपो पर खड़े होकर बसों का नंबर से संचालन कराया और चालक परिचालकों को बसें सीतापुर डिपो सहित खमरिया स्टॉप तक ले जाने के निर्देश दिए। साथ ही रास्ते में यात्रियों को उतारने के मामले में एआरएम ने यात्रियों से कहा कि यदि चालक-परिचालक स्टॉप तक बसें ना ले जाकर उन्हें रास्ते में उतार देते हैं तो वह इसकी सूचना 9415115332 इस पर दें, जिससे कार्रवाई की जा सकी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें