फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: जमीन पर कब्जा पाने के लिए 14 वर्षों से भटक रहे अर्जुन लाल

विज्ञापन
अर्जुन लाल
विज्ञापन
संसारपुर। बांकेगंज ब्लॉक की ग्राम पंचायत ग्रंट डाटपुर के गांव पसियापुर निवासी एक वृद्ध पिछले 14 वर्षों से खेत का कब्जा पाने के लिए दर-दर की ठोकरें खा रहे हैं। गोला तहसील के चक्कर लगाते-लगाते वह थक चुके हैं। प्रशासन पैमाइश कराने के बावजूद अब तक जमीन पर कब्जा दिलाने में नाकाम रहा है।
विज्ञापन

गांव पसियापुर निवासी अर्जुनलाल ने बताया कि चकबंदी में उनकी जमीन के बदले दूसरे स्थान पर भूमि आवंटित की गई थी। उन्होंने अपनी जमीन का कब्जा तत्काल छोड़ दिया था, लेकिन आवंटित जमीन का कब्जा उन्हें आज तक नहीं मिल सका। गोला तहसीलदार कोर्ट ने दो जनवरी को भूमि पैमाइश का आदेश किया था। इसकी कच्ची पैमाइश 11 जनवरी 2024 को हुई थी।
16 जून 2024 को प्रशासन ने पक्की पैमाइश कराई। इसके बावजूद प्रशासन जमीन का कब्जा नहीं दिला पाया। हर बार उन्हें आश्वासन देकर वापस भेज दिया जाता है। अर्जुनलाल ने बताया, लगता है कि अब पूरे जीवन काल मेें उन्हें जमीन पर कब्जा नहीं मिल पाएगा। एसडीएम गोला विनोद कुमार गुप्ता ने बताया कि मामले को दिखवाकर वृद्ध को शीघ्र ही जमीन का कब्जा दिलवाया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें