फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एआर कोऑपरेटिव ने निपनिया समिति के सचिव को निलंबित किया

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। निपनिया सहकारी समिति में सीडीओ अरविंद सिंह की जांच में यूरिया स्टॉक पंजिका में दर्ज होने और गोदाम में न मिलने के मामले में एआर कोऑपरेटिव सूर्य नारायन मिश्रा ने शुक्रवार को सचिव संजय कुमार को निलंबित कर दिया है। सीडीओ ने शुक्रवार को जनपद में यूरिया की उपलब्धता व आवंटन को लेकर समीक्षा बैठक की, जिसमें उन्होंने यूरिया के आवंटन के लिए कृषि, गन्ना व सहकारिता विभाग की समन्वय समिति बनाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

सीतापुर में यूरिया की रैक लगने के समय खीरी के आवंटन की उपलब्धता सुनिश्चित कराने के लिए सीडीओ ने उप कृषि निदेशक को निर्देश दिए कि रैक लगने के दौरान फर्टिलाइजर इंस्पेक्टर की ड्यूटी लगाए। इससे जनपद के आवंटन की बंदरबाट पर रोक लगाई जा सके। साथ ही चेतावनी दी कि यदि गन्ना एवं सहकारी समितियों द्वारा खाद की अनैतिक रूप से लीकेज की गई तो संबंधित के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने एआर कोऑपरेटिव को निर्देश दिए कि समितियों पर पॉस मशीन से वितरण सुनिश्चित कराते हुए किसानों को भी रसीद दी जाए। सीडीओ ने बताया कि खीरी के लिए इफको, एनएफएल, कानपुर फर्टिलाइजर एवं नर्मदा की एक-एक रैक भेजी जा रही है, जिसके प्राप्त होने के बाद यूरिया का संकट टल जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें