गोला गोकर्णनाथ। भारत विकास परिषद शाखा छोटी काशी की नई कार्यकारिणी गठित होने के बाद नव मनोनीत पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।
नगर के अलीगंज मार्ग स्थित एक सभागार में शपथ ग्रहण समारोह की शुरुआत मुख्य अतिथि विधायक प्रतिनिधि धर्मेंद्र गिरि मोंटी, विशिष्ट अतिथि नगर पालिका परिषद अध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू ने भारत माता के पूजन के साथ कराई।
अतिथियों ने नव मनोनीत अध्यक्ष अनुज खरे, सचिव मनोज वर्मा, कोषाध्यक्ष संजय शुक्ला, महिला संयोजिका प्रियंका गुप्ता, गतिविधि संयोजक संपर्क शत्रुघन मिश्र, संयोजक संस्कार आदित्य पांडे, संयोजक सेवा सुशील पटेल और संयोजक पर्यावरण नरेश वर्मा को शपथ दिलाकर दायित्व ग्रहण कराया। साथ ही 14 नए सदस्यों को सदस्यता दिलाई गई। कार्यक्रम अध्यक्षता नैमिष प्रांत के प्रांतीय महासचिव डॉ. प्रदीप कुमार गुप्ता ने की और मुख्य वक्ता डॉ. द्वारिका प्रसाद रस्तोगी रहे।
इस मौके पर प्रांतीय गतिविधि प्रमुख रामसागर वर्मा, डॉ. यदुलेश मुरारी सक्सेना, हर्ष अवस्थी, रामनिवास गुप्ता, सुशील कुमार, संजय तिवारी, आलोक गुप्ता, पवनेश वर्मा, संजय गिरि, अजीत गुप्ता आदि मौजूद रहे।