फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट में अंसार क्लब ने जीता फाइनल मुकाबला

विज्ञापन
फाइनल मुकाबला जीतने के बाद अंसार टीम के ​खिलाड़ी- स्रोत आयोजक
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। अमकोटवा में चल रहे नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला सोमवार रात अमकोटावा सुपर जॉइंट्स और अंसार क्लब के बीच हुआ। इसमें अंसार क्लब टीम के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर फाइनल मुकाबला अपने नाम कर लिया। विजेता टीम को ट्रॉफी के साथ 15 हजार का नकद पुरस्कार दिया गया। साथ ही प्रत्येक खिलाड़ी को पुरस्कार दिए गए। वहीं उप विजेता अमकोटवा को पांच हजार रुपये का नकद पुरस्कार दिया।
विज्ञापन

अमकोटवा के खेल मैदान में युवा क्रिकेट क्लब अंकित अमकोटवा पुरवा की ओर से नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट कराया गया। सोमवार रात हुए फाइनल मुकाबले में अमकोटवा सुपर जॉइंट्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। ओपनर बल्लेबाज राजा, फैसल और अहमद के अच्छी परी के बदौलत 10 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 99 रन का स्कोर खड़ा किया।
इसके बाद अंसार क्लब की टीम बल्लेबाजी करने उतरी। ओपनर बल्लेबाज आमिर और जीशान ने शानदार पारी खेलते हुए 10 विकेट से अपनी टीम को जीत दिलाई। जीशान ने 22 गेंद पर 63 रन के शानदार पारी खेल कर मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार जीता। टूर्नामेंट के बेस्ट बैट्समैन जीशान रहे। वहीं बेस्ट बॉलर आफताब को मिला, जिन्होंने 13 विकेट लिए। प्रतियोगिता के दौरान आयोजक मोहम्मद आलम उर्फ शाबान, तनसीर अंसारी, अजमुद्दीन अंसारी, आसिफ अंसारी, महबूब अली, सरफुद्दीन अंसारी, सलमान अली, शमशेर अली, अतीक अली, शोएब अली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें