फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएड की फर्जी डिग्रीधारी एक और शिक्षिका बर्खास्त

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। डॉ भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा की बीएड की फर्जी डिग्रीधारी एक और शिक्षिका को बर्खास्त किया गया है। इससे अब तक ऐसी फर्जी डिग्री वाले आठ शिक्षक बर्खास्त हुए हैं। शिक्षिका लखीमपुर ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय उदयपुर महेवा में सहायक अध्यापक पद पर तैनात थी। बीएसए ने बर्खास्त शिक्षिका के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश बीईओ को दिए हैं। बीएसए ने बर्खास्त शिक्षिका से वेतन रिकवरी के लिए वित्त एवं लेखाधिकारी से पूरे कार्यकाल के दौरान आहरित वेतन की आगणन रिपोर्ट मांगी है।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा विभाग में डॉ भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा के बीएड सत्र 2004-05 में फर्जी एवं टेंपर्ड प्रमाणपत्र धारक शिक्षकों के खिलाफ चल रही कार्रवाई की कड़ी में आठवें शिक्षक को बर्खास्त किया गया है। एसआईटी ने अपनी रिपोर्ट में आगरा विश्वविद्यालय के तहत संचालित एके कॉलेज, एसएफ एजूकेशन शिकोहाबाद जनपद फिरोजाबाद से बीएड सत्र 2004-05 में जारी बीएड प्रमाण पत्र को फेक (फर्जी) करार दिया था, जिसके बाद एसआईटी ने 2823 अभ्यर्थियों पर कार्रवाई के लिए सूची जारी की थी। बीएसए ने बताया कि इस सूची में लखीमपुर ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय उदयपुर महेवा में तैनात सहायक अध्यापक मौसमी गुुप्ता का नाम भी क्रमांक 23 पर शामिल पाया गया। शिक्षिका ने 15 जनवरी 2011 को ईसानगर ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय मितौली में कार्यभार ग्रहण किया था। बीएसए ने बताया कि शिक्षिका को नोटिस देकर जवाब मांगा गया, लेकिन शिक्षिका ने साक्ष्य सहित जवाब प्रस्तुत नहीं किया। इसके बाद शिक्षिका की सेवा नियुक्ति की तिथि से शून्य कर दी गई है।
बर्खास्त शिक्षिका के खिलाफ संबंधित थाने में एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश बीईओ को दिए हैं। कार्यभार ग्रहण करने के तिथि से सेवाकाल में दिए गए वेतन की रिकवरी की जाएगी, जिसके लिए आगणन रिपोर्ट तैयार की जा रही है। बीएड की फर्जी डिग्री धारी आठ शिक्षकों को बर्खास्त किया जा चुका है। शेष एक शिक्षक का वेतन भुगतान रोकने के बाद बर्खास्तगी की र्कारवाई प्रक्रिया चल रही है। जल्द ही उसे भी बर्खास्त कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-बुद्ध प्रिय सिंह, बीएसए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें