गांधी पार्क में हुआ जलभराव, झूलों तक कैसे पहुंचे बच्चे। संवाद
लखीमपुर खीरी। शहरवासियों के लिए और एक पार्क की सौगात मिलने जा रही है। मोहल्ला सिकटिया में करीब एक करोड़ की लागत से पार्क बनने जा रहा है। चार हजार वर्ग फिट की भूमि पर इस पार्क का निर्माण जल्द शुरू होगा। प्रस्ताव पास हो चुका है। यहां झूले, लाइटें, स्ट्रीट लाइट, बेंच और सुंदरीकरण के साथ पौधारोपण का काम भी होगा। लोगों के घूमने और सुबह की सैर सपाटे के लिए पार्थ वे का निर्माण भी होना है।
पालिका अध्यक्ष डॉ. इरा श्रीवास्तव ने बताया कि शहर वासियों के लिए हर तरफ पार्कों की व्यवस्था कराई जा रही है, जिससे बच्चे, बुजुर्ग, महिलाएं यहां आकर हरियाली का आनंद उठा सकें और बच्चे खेलकूद सकें।
उन्होंने बताया कि सिकटिया मोहल्ले का प्रस्तावित पार्क का भी बजट पास हो गया है। जल्द ही निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा। इस तरफ के लोगों को एक सुंदर पार्क मिल जाएगा।
गांधी पार्क में हुआ जलभराव, झूलों तक कैसे पहुंचे बच्चे। संवाद