फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाईडी कॉलेज में प्रवेश के लिए  दूसरी मेरिट, प्रतीक्षा सूची जारी

Sat, 16 Jul 2016 11:01 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन
लिखित परीक्षा
विज्ञापन
काउंसलिंग सुबह 10 से अपराह्न दो बजे तक होगी
विज्ञापन

युवराजदत्त महाविद्यालय में स्नातक और स्नातकोत्तर प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए दूसरी मेरिट सूची और प्रतीक्षा सूची जारी कर दी गई है। इस मेरिट सूची की कटआफ के अनुसार प्रवेशार्थी 18 से 20 जुलाई तक अपना प्रवेश ले सकेंगे। प्राचार्य डॉ. आरके सिंह ने बताया कि पहली मैरिट सूची के जो अभ्यर्थी निर्धारित तिथि तक प्रवेश नहीं ले पाए हैं वे 18 और 17 जुलाई को अपराह्न तीन बजे तक प्रशासनिक भवन में अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। उनका प्रवेश सीटों की उपलब्धता और मेरिट के आधार पर 20 जुलाई को 12 बजे से दो बजे के बीच किया जाएगा। 
प्राचार्य डॉ. आरके सिंह ने बताया कि बीए प्रथम वर्ष की कटआफ 349 है जबकि छात्राओं का कटआफ 342 है। प्रतीक्षा सूची 346 और छात्रा प्रतीक्षा सूची का कटआफ 340 है। बीकॉम प्रथम वर्ष के सभी छात्र छात्राओं का कटआफ 336, छात्रा कटआफ 310, सभी छात्र छात्राओं की प्रतीक्षा सूची का कटआफ 332 और छात्रा प्रतीक्षा सूची का कटआफ 305 है। बीएससी गणित प्रथम वर्ष सभी छात्र-छात्राओं का कटआफ 387, छात्रा कटआफ 346, सभी छात्र-छात्राओं की प्रतीक्षा सूची का कटआफ 384, छात्रा प्रतीक्षा सूची का कटआफ 339 है। बीएसएसी बायो प्रथम वर्ष के सभी छात्र-छात्राओं का कटआफ 373, छात्रा कटआफ 356, सभी छात्र छात्राओं की प्रतीक्षा सूची का कटआफ  371 और छात्रा प्रतीक्षा सूची का कटआफ 353 है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह एमए प्रथम वर्ष अर्थशास्त्र का सभी छात्र-छात्रा कटआफ 479, प्रतीक्षा सूची का कटआफ 476 है। एमए प्रथम वर्ष अंग्रेजी के सभी छात्र-छात्राओं का कटआफ 491, छात्रा कटआफ 486,सभी छात्र-छात्रा प्रतीक्षा सूची का कटआफ प्रतीक्षा सूची 489 थऔर छात्रा प्रतीक्षा कटआफ सूची 486 है। एमए प्रथम वर्ष राजनीति विज्ञान की सभी छात्र छात्रा कटआफ 455, छात्रा कटआफ 439, सभी छात्र-छात्राओं की प्रतीक्षा कटआफ 453 और छात्रा प्रतीक्षा कटआफ 438 है। एमए प्रथम वर्ष इतिहास की सभी छात्र छात्रा का कटआफ 491, छात्रा कटआफ 459, सभी छात्र छात्रा प्रतीक्षा कटआफ 487, छात्रा प्रतीक्षा कटआफ 458 है। एमए प्रथम वर्ष हिंदी सभी छात्र-छात्राओं का कटआफ 485, छात्रा कटआफ 479, छात्रा प्रतीक्षा कटआफ 477 है। एमए प्रथमवर्ष दर्शनशास्त्र के सभी छात्र छात्राओं का कटआफ 462 और प्रतीक्षा कटआफ 453 है। एमकाम प्रथम वर्ष सभी छात्र-छात्राओं का कटआफ 1159, छात्रा कटआफ 1146, है। एमएससी प्रथमवर्ष वनस्पति विज्ञान के सभी छात्र-छात्राओं का कटआफ 1307, छात्रा कटआफ 1287 और प्रतीक्षा कटआफ 1274 है। 
प्राचार्य ने बताया कि काउंसलिंग का समय सुबह 10 बजे से दोपहर बाद दो बजे तक और फीस जमा करने का समय सुबह 11 बजे से तीन बजे तक निर्धारित किया गया है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें