फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: खीरी के डीएम बने अंजनी सिंह

Mon, 20 Apr 2026 11:36 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
खीरी के नए डीएम अंजनी कुमार सिंह। स्रोत : सोशल मीडिया
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। शासन ने खीरी की डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल को पदोन्नति देते हुए देवीपाटन मंडल का आयुक्त बनाया है। जनपद मैनपुरी के डीएम अंजनी कुमार सिंह को लखीमपुर खीरी का जिलाधिकारी घोषित किया है।
विज्ञापन

डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल 27 जून, 2024 को खीरी की डीएम बनी थीं। कलक्ट्रेट सभागार में सोमवार शाम को अधिकारियों, कर्मचारियों ने उनको विदाई दी। सीडीओ अभिषेक कुमार ने कहा कि डीएम से उन्होंने विभिन्न प्रशासनिक दक्षताओं व विधाओं को सीखा है। वह मेहनती, कर्मठ, जुझारू प्रवृत्ति की अधिकारी हैं, उनके पास प्रशासनिक व सामाजिक अनुभवों का अपार भंडार है। एडीएम न्यायिक ब्रजपाल सिंह ने भी डीएम के कार्यकाल की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें