फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: सड़कों पर छुट्टा पशु... आफत में राहगीरों की जान

विज्ञापन
लखीमपुर के खीरी मार्ग पर खड़े छुट्टा पशु। संवाद
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। सड़क पर छुट्टा पशुओं के चलते कभी भी शाहजहांपुर जैसा हादसा हो सकता है। इसके बावजूद प्रशासन इस ओर गंभीर नहीं है।
विज्ञापन

लखीमपुर-सीतापुर फोरलेन पर ओयल कस्बे के पास छुट्टा पशुओं के चलते हादसे भी हो चुके हैं। इसी तरह से लखीमपुर लखनऊ, पलिया स्टेट हाईवे, निघासन हाईवे और गोला मोहम्मदी हाईवे पर भी गोवंशीय पशु खड़े रहते हैं।
विज्ञापन

इसके अलावा शहर में भी विभिन्न सड़कों और चौराहों के पास बेसहारा गोवंशीय पशुओं का जमावड़ा रहता है। प्रशासन की ओर से चलाए जा रहे तमाम अभियान और दावों के बावजूद हाईवे पर मौत बनकर घूम रहे छुट्टा पशुओं के कारण लोगों की जान जा रही है। जबकि इनके सरंक्षण के लिए गो शालाओं के भी इंतजाम किए जा रहे हैं, लेकिन सड़कों पर पशुओं के झुंड खत्म नहीं हो रहे। संवाद

लखीमपुर के खीरी मार्ग पर खड़े छुट्टा पशु। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें