फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाराज ग्रामीणों का दुधवा मुख्यालय पर प्रदर्शन

Tue, 25 Aug 2015 07:56 PM IST
पलियाकलां।
विज्ञापन
विज्ञापन
सोमवार को पार्क उपनिदेशक के चार लोगों को पकड़े जाने के विरोध में ग्रामीण महिलाओं और पुरुषों का गुस्सा फूट पड़ा और वह दुधवा मुख्यालय पहुंचे। उन्होंने वहां प्रदर्शन और नारेबाजी कर पकड़े गए लोगों को छोड़ने की मांग की। इस दौरान डीडी नहीं थे लेकिन फोन पर हुई वार्ता के बाद चारों लोगों को छोड़ दिया गया। इसके बाद ही ग्रामीण शांत हुए।
विज्ञापन

मामला सोमवार की शाम का बताया जा रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि मकनपुर पुलिया पर गांव निवासी रहमत, ओमकार, तोताराम, बिंदर मछली का शिकार कर रहे थे और इसी दौरान उन्हें डीडी ने पकड़ लिया। पकड़ने के बाद चारों को दुधवा मुख्यालय ले आए। ग्रामीणों का कहना था कि उन्हें रात में  भी नहीं छोड़ा गया जबकि वे बेकसूर थे। इसी से नाराज तमाम ग्रामीण महिलाएं और पुरुष मंगलवार को दुधवा मुख्यालय पहुंचे और वहां प्रदर्शन और नारेबाजी की। डीडी इस समय यहां नहीं थे। सहकारी गन्ना विकास समिति अध्यक्ष विकास कपूर, मकनपुर प्रधान लखवीर सिंह गोरे, सविता तिवारी, अनीस अहमद, गौरव गुप्ता, हामिद, अली शेर, अमित, भारत, बुंदन, लक्ष्मी देवी, शोभावती, राधिका आदि ने वहां मौजूद वार्डेन कल्पनाथ गौतम से वार्ता की लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला। इसके बाद समिति अध्यक्ष श्री कपूर ने फोन से डीडी से वार्ता की जिसके बाद चारों पकड़े गए लोगों को छोड़ दिया गया। इससे ग्रामीण शांत हुए और लौट गए। इस दौरान अफरा तफरी का माहौल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें