फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भोले भंडारी के भजनों पर रात भर झूमते रहे श्रद्धालु

Tue, 25 Aug 2015 07:46 PM IST
लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सावन के आखिरी सोमवार को रात भर शिव मंदिरों में पूजा अर्चना का सिलसिला जारी रहा। शिव मंदिरों को रंग-बिरंगी बिजली की झालरों और फूलों की लड़ियों से सजाया गया। साथ ही यहां भजन कीर्तन और जलाभिषेक का सिलसिला जारी रहा। सावन का अंतिम सोमवार होने के कारण रात भर मंदिर गुलजार रहे।
विज्ञापन

शहर के प्राचीन भुइफोरवानाथ मंदिर में दिव्य शिवलिंग का भव्य हिम शृंगार किया गया।हजारों श्रद्धालुओं ने बर्फानी बाबा की अनुकृति के दर्शन और पूजन किया। मंदिर परिसर में भोले बाबा का विशाल जागरण किया गया। भजन सुन रात भर श्रद्धालु भक्ति रस में गोते लगाते रहे। बीच-बीच में प्रस्तुत की गई झांकियां देख भाव विभोर हो उठे। जागरण का आयोजन मंदिर की महंत रामकली ने किया था।  
कार्यक्रम में पूर्व विधायक अरविंद गिरि, एसपी अरविंद सेन, सीओ धौरहरा मनोज यादव ने पहुंच कर पूजन अर्चन किया। कार्यक्रम में मुन्ना गिरि, संजय गोस्वामी, विमल श्रीवास्तव, जसवीर सिंह, शैलेंद्र अवस्थी, मयंक नागर, दीपांशु सिंघल, श्यामजी, सोनू राना, रचिता बाजपेयी आदि ने सहयोग किया।
विज्ञापन

शहर के महा कालेश्वर मंदिर, दुखहरण नाथ मंदिर, सदर चौराहा स्थित हनुमान मंदिर, संकटादेवी मंदिर परिसर स्थित शिवमंदिर समेत सभी शिव मंदिरों में देर रात तक श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही। देर रात तक पूजा अर्चना और प्रसाद वितरण का कार्यक्रम जारी रहा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें