फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: होली पर रंग पड़ने से नाराज मौलवी ने किशोरी को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
धौरहरा। धौरहरा कोतवाली के एक गांव में शनिवार को होली पर रंग पड़ जाने से नाराज मौलवी ने एक किशोरी की पिटाई कर दी। इसके बाद ग्रामीणों ने मौलवी को खदेड़ा तो वह गांव में एक रिश्तेदार के घर घुस गया। आक्रोशित ग्रामीण उसका घर घेरकर मौलवी को निकालने की मांग करने लगे। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने आरोपी मौलवी और उसके साथियों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


धौरहरा कोतवाली के गांव मंगरौली निवासी सीमा पुत्री कमलेश कुमार ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसके घर के सामने शनिवार को कुछ बच्चे रंग खेल रहे थे। इसी दौरान सीतापुर के गांव सुल्तानापुर निवासी मौलवी कुर्बान वहां से निकल रहा था। कुछ रंग मौलवी पर पड़ गया। इससे नाराज मौलवी ने बच्चों सहित सीमा देवी के बाल पकड़ पिटाई कर दी।
बच्चों ने जब अपने घरवालों से शिकायत की तो आक्रोशित ग्रामीणों ने मौलवी को खदेड़ दिया। मौलवी भागकर अपने रिश्तेदार मोहय्यदीन के घर में घुस गया। ग्रामीण मोहय्यदीन का घर घेरकर मौलवी को उनके हवाले करने की मांग करने लगे। सूचना पर पुलिस पहुंच गई और मौलवी कुर्बान, मोहय्यदीन और विलाल को कोतवाली लाई। प्रभारी निरीक्षक सुरेश कुमार मिश्र ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें