लखीमपुर खीरी। किसानों को गेहूं की फसल का पूरा लाभ मिले इसको लेकर जिले के 159 केंद्रों पर आज यानी सोमवार से गेहूं की खरीद शुरू हो जाएगी। विभाग का दावा है कि खरीद को लेकर सभी केंद्र प्रभारियों को दिशा निर्देश जारी किए जा चुके हैं। केंद्रों पर कांटा-बाट लगाने के अलावा कर्मचारियों की तैनाती समेत अन्य तैयारियां पूरी की जा चुकी हैं।
डिप्टी आरएमओ का कहना है कि इस बार गेहूं खरीद 17 मार्च यानी आज से शुरू हो जाएगी। उन्होंने कहा कि किसान रजिस्ट्रेशन कराएं और फसल सीधे केंद्रों तक लेकर आएं और तुलवाएं। तौल के 48 घंटों के भीतर फसल का भुगतान सीधे उनके खातों में भेज दिया जाएगा।
डिप्टी आरएमओ नमन पांडेय ने बताया कि इस बार 2425 रुपये प्रति क्विंटल की दर से खरीद की जाएगी। बताया कि इस बार पीसीएफ के सर्वाधिक 59 और सबसे कम यूपीएसएस के 15 खरीद केंद्र बनाए गए हैं। सर्वाधिक खरीद केंद्र लखीमपुर में 42 तो सबसे कम पलियाकलां में 12 बनाए गए हैं।
कहा कि अगर किसी किसान को फसल तुलवाने को लेकर कोई परेशानी हो रही हो तो वह विभाग से संपर्क कर सकता है। बताया कि केंद्रों पर तौल कराने को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
यहां बने हैं खरीद केंद्र
तहसील- केंद्र
लखीमपुर42
गोला गोकर्णनाथ30
पलियाकलां12
मोहम्मदी24
मितौली17
निघासन14
धौरहरा20
इन सेंटरों पर होगी खरीद
खाद्य28
पीसीएफ-59
पीसीयू-40
यूपीएसएस-15
भारतीय खाद्य विभाग-17