फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: धार्मिक ग्रंथ के निरादर पर सिख समुदाय में रोष

Mon, 02 Nov 2026 11:31 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
डीएम कार्यालय ज्ञापन सौंपने आए सिख समाज के लोग। संवाद
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। गुरुद्वारा श्री निर्मल आश्रम में धार्मिक ग्रंथ के निरादर के मामले में सोमवार को संयुक्त जिला खीरी सिंह सभा समिति के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। ज्ञापन में महंत लक्ष्मण शास्त्री की ओर से 22 नवंबर को नगर कीर्तन निकालने के लिए जारी किए गए पोस्टर पर भी आपत्ति जताई गई है।
विज्ञापन


समिति ने कहा कि श्री गुरु नानक देव जी के जन्म पर्व पर गुरुद्वारा श्री निर्मल आश्रम से नगर कीर्तन निकाला जाता है, जो पूरे शहर में भ्रमण करता है। ऐसे में महंत लक्ष्मण सिंह शास्त्री की ओर से 22 नवंबर को नगर कीर्तन निकालने के लिए जारी किए गए पोस्टर से स्थिति तनावपूर्ण होने की आशंका है।


अध्यक्ष हरविंदर सिंह सिद्धू ने कहा कि सिख धर्म के नियमों के विरुद्ध कार्य करने वाले महंत लक्ष्मण सिंह शास्त्री को श्री गुरु ग्रंथ साहिब की सेवा से तत्काल हटाया जाना चाहिए। उन्हें गुरुद्वारे से निष्कासित कर इसकी व्यवस्था किसी प्रांतीय संस्था को सौंपी जाए अथवा कमेटी गठित कर गुरुद्वारे का संचालन कराया जाए। इससे सिख समुदाय की धार्मिक भावनाएं आहत नहीं होंगी।
विज्ञापन


समिति ने 22 नवंबर को प्रस्तावित नगर कीर्तन के आयोजन पर रोक लगाने और उचित व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की। ज्ञापन में यह भी कहा गया कि यदि इस मामले में कोई विरोध या अप्रिय स्थिति उत्पन्न होती है तो इसकी जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी।
विज्ञापन


इस मौके पर संरक्षक कुलवंत सिंह खैरा, प्रीतम सिंह, गुरमीत सिंह भुल्लर, परमजीत सिंह, हरपाल सिंह, जरनैल सिंह, पाल सिंह, सोनू राना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें