निघासन। उत्तर खीरी वन प्रभाग की बेलरायां रेंज के पढ़ुआ थाना क्षेत्र स्थित मझरा पूरब गांव में सोमवार शाम तेंदुए ने घर में खेल रही पांच वर्षीय मनप्रीत कौर पर हमला कर दिया। वह बच्ची को जबड़े में दबाकर 50 मीटर दूर तक घसीट ले गया।
विज्ञापन
चीख सुनकर पहुंचे पिता जसविंदर सिंह और चाचा शोर मचाते हुए लाठी-डंडे लेकर पहुंचे और तेंदुए का मुकाबला कर मनप्रीत को छुड़ा लिया। हमले में बच्ची के गले और शरीर पर चोटें आईं। परिजन घायल बच्ची को रमियाबेहड़ सीएचसी ले गए। उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। रेंजर भूपेंद्र सिंह ने बताया कि दो दिन पहले गांव के एक फार्म पर तेंदुए की चहलकदमी का सीसीटीवी फुटेज मिला था। वहां पिंजरा लगाया गया था। अब गश्त बढ़ाई जाएगी।