फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: सामान्य ज्ञान में अनामिका और गायन में पिनाक अव्वल

Sat, 26 Jul 2025 11:57 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
सामान्य ज्ञान में प्रथम स्थान प्राप्त अनामिका वर्मा को प्रमाणपत्र देते विधायक लोकेंद्र प्रताप स
विज्ञापन
पसगवांं। उप्र संस्कृत संस्थान की ओर से केन ग्रोवर्स इंटर कॉलेज, जंगबहादुरगंज में संस्कृत प्रतिभा खोज की जिला स्तरीय प्रतियोगिता हुई। इसमें संस्कृत गीत और संस्कृत सामान्य ज्ञान में विद्यार्थियों ने प्रतिभा दिखाई।
विज्ञापन

गायन प्रतियोगिता में जिला पंचायत इंटर काॅलेज कस्ता के पिनाक वर्मा को प्रथम व शिवम मिश्रा को द्वितीय और केन ग्रोवर्स इंटर काॅलेज जंगबहादुरगंज की मोनिका सिंह को तीसरा स्थान मिला। आयुषी पाण्डेय, कुसुम सिंह और वर्षा को सांत्वना पुरस्कार दिया गया।

संस्कृत सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में पटेल शांति कुंज की अनामिका को प्रथम, सरस्वती विद्या मंदिर इंटर काॅलेज कैमहरा की पलक को द्वितीय और प्रतिज्ञा सिंह को तीसरा स्थान मिला। जिला पंचायत इंटर काॅलेज कस्ता की राम्या मिश्रा, सावन कुमार और दामिनी गुप्ता को सांत्वना पुरस्कार से नवाजा गया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक लोकेंद्र प्रताप सिंह और विशिष्ट अतिथि ऋषि कांत सिंह ने कार्यक्रम की शुरुआत की। उप्र संस्कृत संस्थान की ओर से जिला समन्वयक पवन कुमार ने विजयी प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र जारी किए। जिला समन्वयक ने बताया कि पहला और दूसरा स्थान पाने वाले प्रतिभागी मंडल स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे, जो लखनऊ में होगी।

निर्णायक मंडल में जिला संयोजक व पटेल शांति कुंज इंटर काॅलेज परेली के शिक्षक पवन कुमार, संस्कृत माध्यमिक विद्यालय गोला के प्रधानाचार्य सुधीर कुमार पांडेय और शिक्षिका रेनू देवी रहे। केंद्र संयोजक और संस्कृत प्रवक्ता डाॅ. सुभाष यादव ने सभी का स्वागत और सम्मान किया। प्रधानाचार्य हरिश्चंद्र की अध्यक्षता में संचालन श्रीकांत सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें