लखीमपुर खीरी। जिले की 174 ग्राम पंचायतों ने अपने विभिन्न स्रोतों से आय अर्जित कर आत्मनिर्भरता की दिशा में कदम बढ़ाया है। अब इन ग्राम पंचायतों को विकास कार्यों के लिए अर्जित आय के सापेक्ष पांच गुना धनराशि पुरस्कार के रूप में दिए जाने की तैयारी है। जनपद के 15 ब्लाकों के 1164 ग्राम पंचायतें हैं। प्रत्येक ग्राम पंचायत में आय के लिए विभिन्न संसाधन विकसित किए हैं। इनमें आधार कार्ड सेंटर, ठोस एवं तरल अपशिष्ट निस्तारण प्लांट समेत अन्य आय अर्जित करने वाले साधन शामिल हैं। सर्वाधिक आय लाने वाली 174 ग्राम पंचायतों को आय से पांच गुना धनराशि विकास कार्य कराने के लिए पुरस्कार के रूप में दी जाएगी। शासन ने कार्यों पर आय के साथ ही इस ग्राम पंचायतों की विस्तृत रिपोर्ट डीपीआरओ कार्यालय से मांगी है। डीपीआरओ विशाल सिंह ने बताया कि पुरस्कार के रूप में जो पांच गुना धनराशि मिलेगी उससे गांव में विकास कार्यों कराए जाएंगे। जनपद की 174 ग्राम पंचायतों ने अपने विभिन्न स्रोतों से आय अर्जित की है। संवाद