फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: डुडवा में बुजुर्ग पर जंगली जानवर ने किया हमला

Thu, 01 Oct 2026 12:28 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
घायल रामौतार निवासी डुंड़वा।स्रोत: ग्रामीण
विज्ञापन
बिजुआ। गांव डुडवा में बुधवार सुबह करीब चार बजे नहर किनारे शौच के लिए गए 63 वर्षीय रामअवतार पर जंगली जानवर ने हमला कर दिया, जिसमें वह घायल हो गए। शोर सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने उन्हें बचाया।
विज्ञापन

रामअवतार गांव के बाहर नहर किनारे शौच के लिए गए थे। झाड़ियों के पास अचानक जंगली जानवर ने उन पर हमला कर दिया। ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर उन्हें बाहर निकाला। परिजन घायल रामअवतार को उपचार के लिए बिजुआ सीएचसी ले गए, जहां उनका इलाज कराया गया।
सूचना पर भीरा वन रेंज की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। रेंजर रमाकांत सक्सेना ने बताया कि अभी यह कहना मुश्किल है कि बुजुर्ग पर किस जानवर ने हमला किया। घटनास्थल की जांच की जा रही है। जांच के बाद स्थिति स्पष्ट होगी।
विज्ञापन


कोलवा फार्म में मिले चार बाघों के ताजा पैरों के निशान

मझगईं। कोलवा फार्म में दो दिन से नजर नहीं आ रहे चार बाघों के बुधवार को ताजा पैरों के निशान मिले। गश्त के दौरान वनकर्मियों को बाघों के पैरों के निशान मिले हैं।
एक सप्ताह पहले बम्हनपुर से जाते समय कार सवार लोगों को धर्मापुर के आगे एक साथ तीन बाघ दिखाई दिए थे। उन्होंने बाघों का वीडियो बना लिया था। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया था।
बुधवार को गश्त के दौरान वनकर्मियों को कोलवा फार्म में बाघों के ताजा पैरों के निशान मिले। वन क्षेत्रीय अधिकारी अंकित सिंह ने बताया कि दो दिन से इलाके में बाघ नजर नहीं आ रहे थे। उनके जंगल में जाने की संभावना थी। पगचिह्न मिलने से धर्मापुर के आसपास बाघों के होने की आशंका बढ़ गई है। संवाद

मुड़िया हेमसिंह के तालाब में 10 दिन से मगरमच्छ की दहशत
बिजुआ। गोला वन रेंज के गांव मुड़िया हेमसिंह में आबादी के बीच स्थित तालाब में पिछले 10 दिन से मगरमच्छ डेरा जमाए है। वन विभाग की टीम एक बार जाल लगाकर लौट चुकी है, लेकिन मगरमच्छ अब तक पकड़ में नहीं आया।
मंगलवार शाम मगरमच्छ ने एक आवारा कुत्ते को शिकार बना लिया। तालाब के आसपास बच्चों और महिलाओं की आवाजाही जोखिम भरी हो गई है। ग्रामीणों का आरोप है कि कई बार सूचना देने के बावजूद विभाग उसे पकड़ नहीं रहा। उन्होंने मगरमच्छ को जल्द पकड़कर आबादी से दूर शारदा नदी में छोड़ने की मांग की है।
रेंजर अमित कुमार ने बताया कि बुधवार को भी रेस्क्यू का प्रयास जारी रहा। चारों ओर पानी भरा होने से मुश्किल हो रही है। संवाद

आबादी के पास पूरी रात मंडराते रहे सात हाथी

बांकेगंज। किशनपुर अभयारण्य में पिछले 25 दिनों से डेरा डाले सात हाथी मंगलवार रात दुधवा टाइगर रिजर्व बफरजोन की मैलानी रेंज से सटे खेतों में पहुंच गए। जंगल से निकला झुंड सुल्तानपुर बीट होकर खुटार रेंज की सीमा पर पहुंचा। यहां हरीपुर-किशनपुर गांव के आधा दर्जन से अधिक किसानों की पककर तैयार गन्ना और धान की फसल बर्बाद कर दी।

फसलों में हाथियों की मौजूदगी देख ग्रामीणों और निगरानी टीमों ने पटाखे दागकर उन्हें खदेड़ने का प्रयास किया। इसके बाद भी झुंड पूरी रात आबादी के आसपास मंडराता रहा। लोगों के शोर मचाने पर भी हाथी टस से मस नहीं हुए। सुबह बड़ी नहर पारकर जंगल की ओर चले गए।

मैलानी रेंजर सुरेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि सुल्तानपुर बीट सीमा से सटी आबादी की ओर पहुंचे हाथियों को ग्रामीणों और निगरानी टीमों ने खदेड़ दिया। निगरानी टीमों के मुताबिक बुधवार को हाथियों की लोकेशन किशनपुर जंगल में मिली है। संवाद
-

दो गांवों में घरों से निकले जहरीले सांप, वन विभाग ने पकड़ा

निघासन। दक्षिण निघासन वन रेंज के दो गांवों में बुधवार को घरों से सांप निकलने पर हड़कंप मच गया। गौढ़ीपुरवा में दीपक कुमार के घर के पास कोबरा दिखाई दिया। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम के वनकर्मी अक्षय मौर्य ने कोबरा को सुरक्षित पकड़ लिया और प्राकृतिक आवास में छोड़ दिया। इसी रेंज के तकियापुरवा निवासी हरीश कुमार के घर के अंदर भी नाग निकल आया। सूचना पर पहुंचे वनकर्मी अक्षय मौर्य ने उसे भी सुरक्षित पकड़कर जंगल में छोड़ दिया।
रेंजर मोबीन आरिफ ने बताया कि क्षेत्र में सांप दिखाई देने पर ग्रामीण उन्हें पकड़ने या मारने का प्रयास न करें। तत्काल वन विभाग को सूचना दें। संवाद

घायल रामौतार निवासी डुंड़वा।स्रोत: ग्रामीण

घायल रामौतार निवासी डुंड़वा।स्रोत: ग्रामीण

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें