फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: बिहार केंद्रीय विश्वविद्यालय में सहायक प्रोफेसर बने अमित

Sat, 25 Apr 2026 12:22 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
डॉ. अमित कुमार।
विज्ञापन
गोला गोकर्णनाथ। क्षेत्र के गांव गंगापुर निवासी डॉ. अमित कुमार पुत्र राम अवतार का चयन दक्षिण बिहार केंद्रीय विश्वविद्यालय में सहायक प्रोफेसर के पद पर हुआ है।
विज्ञापन

उन्नकिसेस कृषि संस्थान के संचालक विनीत सिंह भदौरिया ने बताया कि डॉ. अमित कुमार संस्थान के पूर्व छात्र रहे हैं। उन्होंने स्नातक बांदा कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, परास्नातक ओडिसा कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, भुवनेश्वर से किया।
डॉ. अमित कुमार ने बागवानी विषय में पीएचडी सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, मेरठ से पूरी की। कृषि स्नातक में उन्होंने हॉर्टिकल्चर विषय चुना, जो अपेक्षाकृत नया था, लेकिन अपनी मेहनत और लगन से उन्होंने इसमें सफलता हासिल की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें