फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमीनों ने धरना प्रदर्शन के बाद एसपी को दिया ज्ञापन

Fri, 05 Aug 2016 09:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन
ameen - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश राजस्व संग्रह अमीनों की हड़ताल चौथे दिन भी जारी
विज्ञापन

साथी की हत्या और हत्यारों की अब तक गिरफ्तारी न होने के विरोध में संग्रह अमीनों की बेमियादी हड़ताल शुक्रवार को चौथे दिन भी जारी रही। उत्तर प्रदेश राजस्व संग्रह अमीन संघ के बैनर तले संगह अमीनों ने कार्य बहिष्कार करते हुए नसीरुद्दीन मौजी भवन के प्रांगण में जोरदार प्रदर्शन किया। संग्रह अमीन जुलूस के रूप में एसपी कार्यालय पहुंचे और अपनी मांगों को लेकर एसपी को ज्ञापन दिया। 
धौरहरा तहसील में तैनात संग्रह अमीन अशोक कुमार श्रीवास्तव की 21 जुलाई को उस समय हत्या कर दी गई थी जब वह वसूली कार्य के लिए बाइक से जा रहे थे। इस मामले में अब तक हत्यारों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। शासन की ओर से मृतक परिवार को कोई आर्थिक सहायता भी उपलब्ध नहीं कराई गई है। उत्तर प्रदेश राजस्व संग्रह अमीन संघ साथी की हत्या और हत्यारों की गिरफ्तारी न होने के विरोध में दो अगस्त से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं। 
विज्ञापन

शुक्रवार को संग्रह अमीन नसीरुद्दीन मौजी भवन के प्रांगण में धरना प्रदर्शन करने के बाद जिलाध्यक्ष प्रमोद कुमार के नेतृत्व में जुलूस के रूप में  कलक्ट्रेट परिसर पहुंचे और एसपी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में मांग की गई कि अमीन के हत्यारोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की जाए। पीड़ित परिवार को 50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता मिले तो घटना की न्यायिक जांच कराई जाए। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में संग्रह अमीन और संग्रह अनुसेवक मौजूद रहे। 
विज्ञापन

उधर उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी महासंघ ने संग्रह अमीनों की हड़ताल को समर्थन दिया है। महासंघ ने शुक्रवार को डीएम को एक ज्ञापन देकर हत्यारोपियों की गिरफ्तारी और पीड़ित परिवार को 50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की मांग की है। चेतावनी दी कि यदि मांगे पूरी पूरी नहीं होती हैं तो महासंघ भी हड़ताल में भागीदारी करेगा। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ ने भी संग्रह अमीनों की हड़ताल को अपना समर्थन दिया है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें