फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एंबुुलेंस स्टाफ की आज से चक्का जाम की चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
गर्भवती महिलाओं और गंभीर मरीजों को हो सकती है परेशानी
विज्ञापन

अपनी मांगों को लेकर बीते दिन से महिला अस्पताल में धरना दे रहे हैं एंबुलेंस कर्मचारी
लखीमपुर खीरी। पिछले तीन दिन से अपनी मांगों को लेकर महिला अस्पताल में धरना दे रहे एंबुलेंस स्टाफ ने रविवार आधी रात से अनिश्चितकालीन चक्का जाम की चेतावनी दी है। इससे सोमवार से न तो मरीजों को एएलएस मिलेगी और न ही 108 और 102 एंबुलेंस। ऐसे में मरीजों से लेकर गर्भवती महिलाओं की मुसीबतें बढ़ना तय है।
जीवनदायिनी स्वास्थ्य विभाग 108 एवं 102 एंबुलेंस कर्मचारी संघ के बैनर तले एएलएस (एडवांस लाइफ सपोर्ट) एंबुलेंस स्टाफ अपनी मांगों को लेकर शुक्रवार से महिला अस्पताल में धरना प्रदर्शन कर रहा है। तीन दिन बीतने के बाद भी मांगों का संज्ञान न लिए जाने से नाराज एंबुलेंस कर्मचारी संघ ने रविवार आधी रात से समस्त एंबुलेंस का चक्का जाम करने का ऐलान किया है।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष पवन शुक्ला ने बताया कि सेवा प्रदाता कंपनी निरंतर कर्मचारियों का शोषण कर रही है। इससे स्टाफ में नाराजगी है। उन्होंने बताया कि अब तक जिम्मेदारों ने हमारी मांगों पर कोई ध्यान नहीं दिया है। इसलिए प्रदेश नेतृत्व के आहवान पर चक्का जाम का निर्णय लिया गया है। पंकज गुप्ता, अतुल कुमार, राहुल, सूरज, प्रीतू, सरनाम सिंह, सरोज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

प्रोग्राम मैनेजर बोले, हमें तो पता ही नहीं
तीन दिन से महिला अस्पताल में धरना दे रहे एएलएस एंबुलेंस स्टाफ के लोगों ने रविवार रात से समस्त एंबुलेंस का चक्का जाम करने की चेतावनी दी थी। जिलाध्यक्ष का कहना है कि इस संबंध में सभी को अवगत करा दिया था। मगर, एंबुलेंस सेवा के प्रोग्राम मैनेजर प्रवीन द्विवेदी का कहना है कि उन्हें इसकी जानकारी नहीं है। उधर, चक्का जाम के संबंध में विभागीय जिम्मेदार भी अनभिज्ञता जता रहे हैं। ऐसे में प्रसव पीड़िताओं से लेकर अन्य तरह के मरीजों की दिक्कतें बढ़ना तय हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें