फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अग्निशमन सुरक्षा सप्ताह शुरू, एएसपी ने किया शुभारंभ

Fri, 14 Apr 2017 11:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
श्रद्धांजल‌ि देते जवान। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अग्निशमन सुरक्षा सप्ताह शुरू, एएसपी ने किया शुभारंभ
विज्ञापन

स्मृति दिवस पर दिवंगत अग्निशमन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि 
फायर सर्विस स्टेशन पर अग्निशमन सेवा स्मृति दिवस मनाया गया, जिसमें एएसपी दीपेंद्र नाथ चौधरी समेत सभी कर्मचारियों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत अग्निशमन कर्मियों को श्रद्धांजलि दी। साथ ही 14 से 20 अप्रैल तक अग्निशमन सुरक्षा सप्ताह की शुरुआत की गई। 
विज्ञापन

शुक्रवार की सुबह करीब आठ बजे परेड और पिन फ्लैग लगाकर स्मृति दिवस मनाया गया। दो मिनट का मौन धारण कर दिवंगत अग्निशमन कर्मचारियों को श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एएसपी दीपेंद्र नाथ चौधरी ने कहा कि 14 अप्रैल 1944 को मुंबई बंदरगाह पर हुई भीषण अग्निकांड में 66 अग्निशमन कर्मियों ने अपने प्राणों की आहुति दे दी थी। इसलिए प्रति वर्ष अग्निशमन सेवा स्मृति दिवस प्रति वर्ष 14 अप्रैल को मनाया जाता है। सीओ धौरहरा निर्मल कुमार विष्ट ने कहा कि वर्ष 2016 में जिले में 607 अग्निकांडों की सूचनाएं प्राप्त हुईं, जिसमें 22 करोड़ 32 लाख रुपये की संपत्ति जलने से बचाई गई। 44 लोगों और 145 पशुओं को बचाया गया। अग्निशमन कर्मचारियों को सभी ने श्रद्धांजलि दी। साथ ही 14 अप्रैल से 20 अप्रैल तक अग्निशमन सुरक्षा सप्ताह का शुभारंभ किया। 15 अप्रैल को सुबह से फायर स्टेशन और महत्वपूर्ण स्थानों पर फायर रैली निकालकर लोगों को जागरूक किया जाएगा। 16 अप्रैल को जिला और तहसील मुख्यालय पर फायर स्टेशनों स्कूलों में अग्नि सुरक्षा से संबंधित निबंध, चित्रकला का आयोजन होगा। 17 से 19 अप्रैल तक बहुखंडीय भवनों का निरीक्षण के अलावा गोष्ठियां होंगी। 20 अप्रैल से ग्रामीण अंचलों में प्रभारी अग्निशमन अधिकारी अभियान चलाकर लोगों को जागरूक करेंगे। कार्यक्रम के दौरान सीएफओ मुकीमुल हक, एफएसएसओ भरतराम आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें