मझगईं। कस्बे के केन ग्रोवर्स मैदान में आयोजित मझगईं प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट में क्वार्टर फाइनल मुकाबला अल्ताफ छब्बापुरवा और टाइगर क्लब बेला के बीच खेला गया। अल्ताफ की टीम ने टॉस जीतकर फिल्डिंग का फैसला लिया। बैटिंग को उतरी टाइगर क्लब बेला की टीम ने 12 ओवर में नौ विकेट खोकर 81 रन बनाए।
जवाब में उतरी छब्बापुरवा की टीम के खिलाड़ी 6.4 ओवर में चार विकेट खोकर मैच जीतकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। खिलाड़ी मोनू 27, अमित ने 24 रनों का योगदान दिया। तीन ओवर में 16 रन देकर तीन विकेट लेने वाले साहिल खान को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला। अंपायरिंग नजीर अली कुरेशी और डेविड ने की। स्कोरिंग नाजिम अली, कमेंट्री प्रखर गुप्ता ने की। इस मौके पर मोहम्मद खान, साहिल हुसैन, राहिद अली, अरबाज खान, वसीम हुसैन आदि मौजूद रहे। संवाद