फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: स्कूलों में लटका मिला ताला, आदेश के बावजूद नहीं पहुंच रहे शिक्षक

विज्ञापन
विद्यालय के समय में बंद पड़ा गेट- संवाद - फोटो : परिजन।
विज्ञापन
बिजुआ। ब्लॉक में शिक्षकों की अनुपस्थिति का मामला सामने आया है। विभागीय आदेश के बावजूद शिक्षक स्कूलों में नहीं पहुंच रहे। बृहस्पतिवार को पड़ताल के दौरान बिजुआ ब्लॉक के उच्च प्राथमिक विद्यालय फजल नगर ग्रंट और प्राथमिक विद्यालय गदियाना-2 में स्कूल समय के दौरान ताला लगा मिला। स्थानीय लोगों ने बताया कि इन स्कूलों में शिक्षक आते ही नहीं हैं।
विज्ञापन

विभाग ने 16 से 30 जून तक का विशेष निर्देश जारी किया था। इस दौरान छात्रों की उपस्थिति अनिवार्य नहीं थी, लेकिन शिक्षकों को स्कूल में उपस्थित रहकर शैक्षणिक और प्रशासनिक कार्य पूरे करने थे। कुछ शिक्षक इन आदेशों की अवहेलना कर रहे हैं।
खंड शिक्षा अधिकारी बिजुआ, नागेंद्र चौधरी ने कहा कि वे इस मामले की जांच करेंगे। वे देखेंगे कि शिक्षक क्यों नहीं पहुंच रहे हैं। विभाग की ओर से अभी तक इस लापरवाही पर कोई कार्रवाई नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें