फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम के गोद लिए विद्यालय को संवारने में जुटीं अल्पना

विज्ञापन
बच्चो से बात करतीं आकांक्षा समिति की अध्यक्ष अल्पना सिंह।
विज्ञापन
एक शिक्षामित्र पर थी कक्षा एक से आठ तक के 224 बच्चों को संभालने की जिम्मेदारी
विज्ञापन

शैक्षिक गुणवत्ता को बढ़ाने के लिए शिक्षक की भूमिका में नजर आईं आकांक्षा अध्यक्ष
लखीमपुर खीरी। डीएम के गोद लिए विद्यालय में एक भी शिक्षक न होने की खबर प्रकाशित होने के बाद आकांक्षा समिति की अध्यक्ष एवं डीएम की पत्नी अल्पना सिंह सोमवार को नगर क्षेत्र के संविलियन विद्यालय सदर पहुंचीं। उन्होंने विद्यालय की स्वच्छता व शिक्षण व्यवस्था को परखा।
आठ मई के अंक में प्रकाशित ख़बर में विद्यालयों में शिक्षकों की कमी का मुद्दा उठाया गया था। डीएम द्वारा गोद लिए गए संविलियन विद्यालय सदर में एक भी शिक्षक की तैनाती नहीं है। एक शिक्षामित्र के कंधों पर कक्षा एक से आठ तक के 224 बच्चों को संभालने की जिम्मेदारी है। उधर, विद्यालय को डीएम महेंद्र बहादुर सिंह द्वारा गोद लेने के बाद से इसे सजाने, संवारने का जिम्मा संभाले आकांक्षा समिति की अध्यक्ष अल्पना सिंह ने सोमवार को नगर क्षेत्र के संविलियन विद्यालय सदर पहुंचकर विद्यालय की स्वच्छता व शिक्षण व्यवस्था को परखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने शिक्षक की भूमिका में बच्चों की क्लास ली। बच्चों से सवाल पूछे। सही जवाब मिलने पर बच्चों की प्रशंसा कर उन्हें टाफियां बांटीं। बच्चों से उन्होंने गीत-कहानियां भी सुनीं। बच्चों को खेल-खेल में नैतिक मूल्यों की बातें समझाईं। इसके बाद उन्होंने विद्यालय में बच्चों के लिए बनने वाले मिड डे मील का स्वाद चखा और अपने सामने बच्चों को भी भोजन कराया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें