खीरी टाउन। मोहल्ला शेख सराय-लहरपुर मार्ग स्थित कन्या उच्च प्राथमिक विद्यालय की छत पर बनाए गए खेल मैदान के निर्माण में अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए सभासद नसीम समेत अन्य लोगों ने अधिशाषी अधिकारी को शिकायत पत्र दिया है।
शिकायत में आरोप लगाया कि विद्यालय की छत पर बच्चों के लिए बनाए गए खेल मैदान का निर्माण कार्य लापरवाही से कराया गया है। निर्माण में इस्तेमाल की गई सामग्री घटिया और दोयम दर्जे की हैं। आरोप है कि गुणवत्ता की अनदेखी के कारण भविष्य में यहां खेलने वाले बच्चों की सुरक्षा को खतरा हो सकता है।
सभासदों ने मामले की जांच कराकर निर्माण कार्य की गुणवत्ता की पड़ताल कराने की मांग की है। अधिशाषी अधिकारी विनीत कुमार ने बताया कि मामले की जांच कराई जाएगी और जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद