फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: चौराहे पर पानी लेने के लिए रुके युवकों को थाने ले जाने का आरोप

Fri, 25 Sep 2026 01:26 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
निघासन। सिंगाही थाना क्षेत्र के दो युवकों ने चौराहे पर पानी लेने के लिए रुकने के बाद पुलिसकर्मियों पर उन्हें थाने ले जाने का आरोप लगाया है। आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने बिना जांच उनके शराब पीने की बात कही और दोनों को हवालात में बंद कर दिया। उन्होंने अभद्रता करने का भी आरोप लगाया है। दोनों ने मुख्यमंत्री को शिकायती पत्र भेजकर निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

ग्राम उमरा निवासी कुलदीप सिंह और तिकुनिया थाना क्षेत्र के गांव भड़ौरी निवासी कृष्णा अवस्थी ने शिकायती पत्र में बताया कि बुधवार रात करीब साढ़े 11 बजे दोनों ढखेरवा मार्ग स्थित सम्राट अस्पताल से भाभी की डिलीवरी के संबंध में घर लौट रहे थे। मुख्य चौराहे पर पानी लेने के लिए रुके थे। आरोप है कि इसी दौरान दो लोगों ने नाम पूछने के बाद उनसे गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर मारपीट पर आमादा हो गए।
शिकायतकर्ताओं के अनुसार, इसी दौरान कांस्टेबल राहुल कुमार और एक अन्य पुलिसकर्मी वहां पहुंचे। आरोप है कि दोनों पुलिसकर्मियों ने उनकी बात सुने बिना शराब पीने का आरोप लगाकर उन्हें थाने ले गए। वहां दरोगा आदित्य यादव ने कुलदीप को हवालात में बंद कर अभद्रता की। शिकायत में पुलिसकर्मियों पर बजरंग दल समेत अन्य संगठनों के संबंध में अपशब्द कहने का भी आरोप लगाया गया है। कृष्णा अवस्थी को थाने से भगा देने की बात भी शिकायत में कही गई है।
विज्ञापन

शिकायतकर्ताओं ने अस्पताल से संबंधित कागजात अपने पास होने की बात कहते हुए उन्हें साक्ष्य बताया है। साथ ही दरोगा आदित्य यादव पर लंबे समय से थाने में तैनात होने के साथ दबंगई और भ्रष्टाचार के आरोप भी लगाए हैं। दोनों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

दरोगा आदित्य यादव ने बताया कि उन्हें मामले की जानकारी नहीं है। लगाए गए आरोप असत्य और निराधार हैं।
सीओ शिवम कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें