फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: नियुक्तियों में गड़बड़ी का आरोप, विभाग में पहुंचने लगीं शिकायतें

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। हाल ही में हुईं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की नियुक्तियों में गड़बड़ी के आरोप लगने लगे हैं। ब्लाॅक से लेकर जिला मुख्यालय पर पर खूब शिकायतें पहुंच रही हैं। कुछ लोगों ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर भी शिकायतें दर्ज कराई हैं।
विज्ञापन

बांकेगंज ब्लाॅक के जलालपुर निवासी सीमा देवी पत्नी अनिल कुमार ने सोमवार को चयन प्रक्रिया में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए डीएम से शिकायत की है। कहा कि गांव में एक कार्यकर्ता का चयन पूरी तरह गलत किया गया। जिसका चयन हुआ है, वह लखीमपुर ब्लॉक के विम्हौरा गांव की निवासी है, जिसने फर्जी दस्तावेज लगाए हैं।
पसगवां के सुशील ने कहा कि उसकी पुत्री ने आवेदन किया था। उसके नंबर ज्यादा हैं, इसके बावजूद उसका चयन नहीं किया गया। लखीमपुर की सुनीता का आरोप है कि चयन प्रक्रिया में गड़बड़ी की गई है। अगर मामले की जांच कराई जाए तो सच्चाई सामने आ जाएगी। इसी तरह एक-एक कर करीब 50 लोगों ने अपनी-अपनी शिकायत दर्ज कराई।
विज्ञापन

जिला कार्यक्रम अधिकारी भारत प्रसाद ने बताया कि चयन प्रक्रिया पूरी पारदर्शिता के साथ की गई है। सभी आरोप निराधार हैं। कुछ दिन बाद सभी आवेदकों का डाटा पोर्टल पर सार्वजनिक कर दिया जाएगा।

402 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का हुआ है चयन
जनपद के सभी ब्लाॅकों में 402 कार्यकर्ताओं का चयन किया गया है। धौरहरा में 14, शहर में एक, ईसानगर में 16, बॉकेगंज 34, बेहजम 25, कुम्भी-गोला 25, मोहम्मदी 13, बिजुआ 25, मितौली 41, निघासन 51, पलिया 32, पसगवां 33, रमियाबेहड़ 11, फूलबेहड़ 26, लखीमपुर 21 और नकहा में 34 ऑगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का चयन हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें