फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला पंचायत में भ्रष्टाचार के आरोप

Sat, 18 Mar 2017 10:46 PM IST
लखीमपुर, ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

सरकार बदलने के साथ ही पंचायत के ओहदेदारों की घेराबंदी शुरू
मितौली ब्लॉक प्रमुख की कुर्सी भी निशाने पर 
प्रदेश में सरकार बदलने के साथ ही सपा सरकार में काबिज हुए पंचायतों के ओहदेदारों के खिलाफ तख्तापलट की कोशिशें शुरू हो गई हैं। भाजपा समेत संगठन के नेताओं ने जिला पंचायत अध्यक्ष के खिलाफ बिगुल फूंक दिया है, जिसके लिए राज्यपाल को ज्ञापन भेजकर जिला पंचायत से कराए जा रहे कार्यों में भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है। साथ ही अध्यक्ष के वित्तीय अधिकारों को सीज करने की मांग की है। 
सपा और बसपा सरकार के समय से चला आ रहा पंचायतों के तख्तापलट दस्तूर एक बार फिर से दोहराने के मुहाने पर है। शुरूआत जिला पंचायत अध्यक्ष के पद पर काबिज बंशीधर राज की घेराबंदी से हो गई है। भाजपा नेता विनोद गुप्ता, ब्रजेश पांडेय, राहुल तिवारी और विहिप के आचार्य संजय मिश्रा ने राज्यपाल को ज्ञापन भेजा है, जिसमें कहा गया है कि ठेकेदारों से मोटा कमीशन लेकर सड़कों का निर्माण कराया जा रहा है। गुणवत्ता खराब होने से सड़कें जल्द जर्जर हो जाएंगी, जिसके बाद विपक्षी दल के लोग सड़कें टूटी होने का रोना रोएंगे। उन्होंने सड़कों के मानकों की गुणवत्ता की जांच कराने के साथ ही जिला पंचायत अध्यक्ष के वित्तीय अधिकारों को सीज करने की मांग उठाई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
मितौली के क्षेत्र पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी पर नजर
लंबे समय बाद प्रदेश की सत्ता में आई भाजपा सरकार की ताजपोशी होने से पहले ही कार्यकर्ताओं ने अपनी गोटियां बिछानी शुरू कर दी हैं। मितौली ब्लॉक प्रमुख पद पर सपा के पूर्व विधायक सुनील लाला के भाई रामखेलावन काबिज हैं, जिनके तख्तापलट की तैयारी तेज हो गई है। सूत्र बताते हैं कि इसके लिए जल्द ही एक बीडीसी इस्तीफा देगा, जिसके बाद भाजपा विधायक सौरभ सिंह सोनू के करीबी कार्यकर्ता को बीडीसी बनाकर ब्लॉक प्रमुख बनाया जाएगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें