फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक मंच पर आए भाजपा के सभी टिकट के दावेदार

Fri, 16 Sep 2016 10:47 PM IST
पलियाकलां।
विज्ञापन
bjp - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
भाजपा से पलिया विधानसभा क्षेत्र से टिकट दावेदारी कर रहे सभी नेता एक मंच पर आ गए हैं। उन्होंने शुक्रवार को पत्रकार वार्ता में प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि संगठन के कार्यकर्ता को ही विधानसभा का टिकट दिया जाए। संघर्षशील कार्यकर्ताओं की अनदेखी हुई तो चुनाव में पार्टी को नुकसान उठाना पड़ेगा।
विज्ञापन

पलिया से टिकट के दावेदार विनीत मनार, गजेंद्र सिंह, गोपाल बिहारी सिन्हा, शिवपाल सिंह, अजय अग्रवाल, प्रेम प्रकाश कुशवाहा, आनंद कुमार मौर्या, धमेंद्र कुमार वर्मा, पलिया पालिकाध्यक्ष केबी गुप्ता आदि ने पलिया के पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में एक प्रेस वार्ता कर कहा कि अभी पार्टी ने किसी का भी पलिया विधानसभा क्षेत्र से टिकट पक्का नहीं किया है। लोग गलत अफवाहें फैला रहे हैं। कहा कि सभी दावेदार पार्टी से उनका विरोध कर रहे हैं जिन्होंने दूसरे दलों में रहकर अभी तक पार्टी के खिलाफ कार्य किया है और वह अब स्वार्थवश पार्टी का टिकट पाने को सदस्यता ले रहे हैं। कहा कि वह सब भाजपा संगठन के लिए सालों से काम कर रहे हैं और ऐसे ही किसी दावेदार को टिकट मिलना चाहिए। कहा कि वह सब एकजुट होकर पार्टी नेतृत्व से भी यही मांग करते हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें