आकांक्षा समिति ने बनवारीपुर में लगाई चौपाल
आकांक्षा समिति की अध्यक्ष रश्मि सिंह ने गोद लिए गांव बनवारीपुर में चौपाल लगाई और महिलाओं एवं बच्चों से सीधे रूबरू हुईं। उन्होंने सभी की समस्याओं को ध्यान से सुनकर उनके निराकरण का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि गांव के सर्वांगीण विकास के लिए आकांक्षा समिति की पूरी टीम मिलकर प्रयास करेगी।
उन्होंने कहा कि हमारी कोशिश है कि महिलाओं को ज्यादा से ज्यादा स्वरोजगार मिले। बच्चों को स्वास्थ्य और पठन-पाठन की सुविधाएं मिले। हम गांव को कुपोषण मुक्त रखने को सदैव प्रयत्नशील रहें। कहा कि समग्र विकास को ध्यान में रखकर ही इस गांव को आकांक्षा समिति ने गोद लिया है। बच्चों से रूबरू होते हुए उन्होंने बच्चों से कहा कि ध्यान से पढ़ो, सीखो, समझो और मां और बहनों का सम्मान करो तभी आप आगे बढ़ सकते हो।
इस अवसर पर एएसडीएम पल्लवी मिश्रा ने कहा कि आकांक्षा के नए कदम के साथ आपका कदम मिलेगा तभी हम आगे बढ़ेंगे यही हमारी कामना है। चौपाल के दौरान उपास्थित बच्चों को समिति के अध्यक्ष ने बिस्कुट, फल, पोषाहार और पुस्तकें बांटीं। आंकाक्षा समिति की सुधा गुप्ता, प्रियंका अवस्थी, श्रद्धा श्रीवास्तव, डॉ. नामिता श्रीवास्तव आदि लोगों ने चौपाल को संबोधित किया।
आकांक्षा समिति ने लगाया मेडिकल कैंप
चौपाल के बाद आकांक्षा समिति की ओर से मेडिकल कैंप लगाया गया। अध्यक्ष रश्मि सिंह ने महिलाओं से उनका हालचाल जाना। कैंप में दवाइयों की उपलब्धता और परीक्षण आदि के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी ली।
आकांक्षा समिति अध्यक्ष ने रोपित किए पौधे
आकांक्षा समिति अध्यक्ष रश्मि सिंह ने टीम सदस्यों के साथ ग्राम बनवारीपुर के प्राथमिक विद्यालय के प्रांगण में विभिन्न प्रजातियों के 11 पोधे रोपित किए। इस मौके पर समिति की पल्लवी मिश्रा, सुधा गुप्ता, प्रियंका अवस्थी, श्रद्धा श्रीवास्तव, डॉ. नामिता श्रीवास्तव मौजूद रहीं।