फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले के सभी कस्तूरबा स्कूलों का एक साथ हुआ निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
एसडीएम, बीडीओ और बीईओ ने परखीं व्यवस्थाएं
विज्ञापन

कई बिंदुओं पर हुआ मूल्यांकन, डीएम को सौंपेंगे रिपोर्ट
लखीमपुर खीरी। बेहजम के कस्तूरबा गांधी विद्यालय में पिछले महीने हुए बवाल के बाद डीएम महेंद्र बहादुर सिंह के निर्देश पर सोमवार को जिले के सभी 16 कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों का औचक निरीक्षण कराया गया। उनमें सुविधाओं की पड़ताल की गई। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने वार्डन समेत पूरे स्टाफ को बेहतर बनाने के लिए प्रेरित व प्रोत्साहित किया। कमियों को दूर करने का सुझाव दिया।
सभी तहसील मुख्यालयों में संचालित कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालयों को एसडीएम, ब्लॉक स्तर पर बीडीओ व बीईओ ने चेक करके शैक्षिक गुणवत्ता परखी और मूलभूत सुविधाओं की पड़ताल की। इस दौरान अफसरों ने डीएम के निर्देश के क्रम में विद्यालय की वार्डन व अन्य स्टाफ को विद्यालय को बेहतर बनाए जाने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

अफसरों ने बताया कि विद्यालय को बेहतर बनाएं व पुरस्कार पाएं। उन्होंने कहा कि जल्द ही आपके विद्यालयों का क्वालिटी एजुकेशन एवं स्वच्छता व सुंदरता पर मूल्यांकन होगा। निरीक्षण के दौरान अफसरों ने कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में पठन-पाठन, बालिकाओं की उपस्थिति, भोजन की गुणवत्ता, सुरक्षा व्यवस्था व मूलभूत सुविधाओं की पड़ताल की।
एसडीएम ने बांटी बोतल, ज्योमेट्री बॉक्स
मोहम्मदी। एसडीएम पंकज श्रीवास्तव ने बीडीओ प्रदीप चौधरी व बीईओ जीपी गौतम संग कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय पसगवां का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विद्यालय में नामांकित सभी बालिकाओं को पानी की बॉटल एवं जमेट्री बॉक्स बांटे, जिसे पाकर छात्राओं के चेहरे खिल उठे। इस दौरान उन्होंने बालिकाओं की उपस्थिति भोजन की गुणवत्ता सुरक्षा व्यवस्था सहित अन्य जरूरी बिंदुओं पर गहन पड़ताल की और जरूरी निर्देश दिए। संवाद
एसडीएम ने ली गणित की क्लास, हल कराए सवाल
पलिया। एसडीएम डॉ. अमरेश कुमार ने खंड शिक्षा अधिकारी रमेश चौधरी ने कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय वनग्राम पलिया में बालिकाओं को फल व जमेट्री बॉक्स बांटे। निरीक्षण में उन्होंने बालिकाओं को गणित की क्लास पढ़ाई। इस दौरान उन्होंने बच्चियों से कई सवाल हल कराए। संवाद
अहमदनगर के स्कूल में एसडीएम ने बांटे लंच बॉक्स और बिस्किट
गोला। एसडीएम अविनाश चंद्र मौर्य ने कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय अहमदनगर का निरीक्षण किया। बालिकाओं को बॉक्स व बिस्किट आदि वितरित कर अच्छे से पढ़ाई के लिए प्रेरित किया। इस दौरान एसडीएम ने बालिकाओं से आधारभूत सुविधाओं कि पड़ताल करके जमीनी हकीकत जानी। उन्होंने शिक्षिकाओं को रचनात्मक एवं सुरुचिपूर्ण ढंग से शिक्षण कार्य करने के निर्देश दिए। संवाद
विद्यालयों में लगेंगे झूले
मितौली। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय का बीडीओ चंदन देव पांडेय ने औचक निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि डीएम के निर्देश व विद्यालय की आवश्यकता के क्रम में क्षेत्र पंचायत से विद्यालय में अध्यापकों के लिए सामुदायिक शौचालय व स्नानगृह का निर्माण, ग्राम निधि से किचन और दो अन्य रूम में टाइल्स का काम किया जाएगा। वहीं बच्चों के खेलने के लिए झूला एवं अन्य खेल उपकरणों लगाए जाएंगे। संवाद
विज्ञापन

विद्यालयों में फूलबेहड़ में एसडीएम ने बांटे फल
फूलबेहड़। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय फूलबेहड़ का एसडीएम सदर राजेश कुमार ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बालिकाओं को ज्योमेट्री बॉक्स, चॉकलेट और फल वितरित किए। इस दौरान उन्होंने बच्चों को रचनात्मक व सुरुचिपूर्ण पठन-पाठन पर जोर दिया। उन्होंने निर्देश दिए कि विद्यालय के सभी शिक्षक अपने विषयों से संबंधित 25-25 प्रश्नों का एक क्वेश्चनआयर तैयार करें उसे बच्चों को याद कराएं ताकि उनका ज्ञानवर्धन हो। यह प्रक्रिया चरणबद्ध रूप से जारी रखें। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें