फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: देव हत्याकांड के चारों आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। शहर के बीचोबीच ताबड़तोड़ फायरिंग करते हुए अमोघ सेठ उर्फ देव की हत्या कर दी गई थी। घटना में नामजद आरोपी जेल भेजे जा चुके हैं, जबकि चार की तलाश जारी है। आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस लगातार दबिशें देने की बात कह रही है लेकिन पुलिस के हाथ अभी तक खाली हैं। आरोपियों के न पकड़े जाने से मृतक के परिजन डरे सहमे हैं।
विज्ञापन


बीती 10 मार्च को अमोघ उर्फ देव सेठ की हत्या गोली मारकर कर दी गई थी। घटना में उसका एक साथी भी घायल हुआ था। पुलिस ने इलाज के बाद उससे लंबी पूछताछ की। उधर, मृतक के पिता भरत सेठ ने एक युवक को नामजद करते हुए चार से पांच अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। घटना मिश्राना चौकी से चंदकदमों की दूरी पर हुई थी। चौकी से सटे इलाके में बिना किसी खौफ के हत्या करने के बाद पुलिस खुलासे में जुट गई थी।
पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज, सीडीआर के सहारे पुलिस ने मुख्य आरोपी अनमोल पुरी उर्फ बाला, अनमोल पुरी, उत्कर्ष सिंह, शांतनु अवस्थी सहित दो अन्य आरोपियों को जेल भेज चुकी है। वहीं अभी तक घटना में करीब चार अन्य लोगों के शामिल होने के बात कही जा रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर दबिश देने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन



एक आरोपी ने कोर्ट में किया सरेंडर
मृतक अमोघ उर्फ देव सेठ के पिता भरत सेठ ने बताया कि घटना को लेकर पुलिस की जांच काफी सुस्त है। अब भी आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं। पुलिस का दावा है कि जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। भरत सेठ ने बताया कि दो दिन पहले घटना में एक आरोपी पारसनाथ ने कोर्ट में सरेंडर किया है।


घटना में जिन-जिन लोगों का नाम सामने आ रहा है, सभी जांच के दायरे में हैं। आधा दर्जन से ज्यादा आरोपियों को जेल भेजा जा चुका है, बाकी की तलाश जारी है। -हेमंत राय, कोतवाली प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें