फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिकायतें आईं तमाम, निपटाने में अफसर रहे नाकाम

Tue, 02 Jun 2015 07:39 PM IST
लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
तहसील दिवस एक बार फिर महज औपचारिकता बनकर रह गया। मितौली तहसील दिवस में डीएम को पहुंचना था लेकिन किसी कारण से वह नहीं पहुंच सकीं। सभी तहसीलों में एसडीएम ने ही शिकायतें सुनीं। लखीमपुर तहसील में फरियादियों की भारी भीड़ उमड़ी। एसडीएम आलोक वर्मा ने शिकायतें सुनीं। यहां महज कुछ शिकायतों का ही निस्तारण हो सका।
विज्ञापन

मितौली। एसडीएम मितौली की अध्यक्षता में हुए माह के पहले तहसील दिवस में कुल 80 प्रार्थनापत्र आए, इनमें 11 का ही मौके पर निस्तारण हो सका। घोषित कार्यक्रम के अनुसार इस तहसील दिवस में डीएम किंजल सिंह को आना था लेकिन किन्हीं कारणों से वह नहीं आ सकीं। एसडीएम विश्राम ने प्रार्थनापत्रों की सुनवाई की।
इस मौके पर तहसीलदार सुनील कुमार झा, एसओसी संतोष सिंह, अभियंता विद्युत राकेश सिंह, डिप्टी सीएमओ सुनील कुमार रावत बीडीओ मितौली राकेश प्रसाद, एसओ मैगलगंज राम औतार यादव, एसओ नीमगांव बृजेंद्र यादव, मितौली के जावेद अख्तर मौजूद रहे।
विज्ञापन

मोहम्मदी। ब्लाक सभागार में आयोजित तहसील दिवस में 70 शिकायतें दर्ज की गईं। इसमें 10 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। तहसील दिवस में राजस्व की 46, चकबंदी की 10, पुलिस की छह, नलकूप की तीन शिकायतों के अलावा जल निगम, बिजली, शिक्षा, मंडी समिति, विकास की एक-एक शिकायत दर्ज की गई। इस मौके पर एसडीएम नागेंद्र कुमार सिंह, सीओ एसी श्रीवास्तव, तहसीलदार दशरथ कुमार, प्रभारी निरीक्षक आनंद शाही मौजूद रहे।
पलियाकलां। सीडीओ नितीश कुमार, एसपी अरविंद सेन, एडीएम एसपी सिंह समेत तहसील के सभी आला अधिकारियों की मौजूदगी में यहां तहसील दिवस हुआ। इस मौके पर कुल 52 शिकायतें आईं लेकिन इनमें से एक का भी मौके पर निस्तारण नहीं हो सका। इस मौके पर एसडीएम, सीओ, एसडीओ विद्युत, सीएचसी अधीक्षक, जलनिगम के सहायक अभियंता समेत तहसील स्तरीय अनेक अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें