फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: 45.55 करोड़ से बनेगा अलीगंज-बिजुआ मार्ग

विज्ञापन
जर्जर हालत में अलीगंज-बिजुआ मार्ग। संवाद
विज्ञापन
अलीगंंज। काफी समय से जर्जर हालत में अलीगंज-बिजुआ मार्ग के दिन बहुरने वाले हैं। 45.55 करोड़ की लागत से इस सड़क का निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए शासन से धनराशि स्वीकृत हो चुकी है। आचार संहिता हटने के बाद सड़क का निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

अलीगंज से बिजुआ तक जाने वाला 15.650 किलोमीटर लंबा मार्ग भीरा पलिया होते हुए जिला मुख्यालय को नेपाल की सीमा से जोड़ता है। इतना ही नहीं यह मार्ग 50 से अधिक ग्राम पंचायतों और डेढ़ लाख से अधिक की आबादी को जिला मुख्यालय से जोड़ता है। इस मार्ग पर प्राचीन बांसी में क्लेश हरण मंदिर, कई स्कूल कालेज, गन्ना क्रय केंद्र आदि हैं। पूर्व में यह सड़क प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत बनाई गई थी। क्षेत्रवासियों ने कई बार जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों को ज्ञापन देकर इस मार्ग निर्माण की मांग की मार्ग की थी।



बढ़ाई जाएगी सड़क की चौड़ाई
लोक निर्माण विभाग के अवर अभियंता आरसी वर्मा ने बताया कि इस मार्ग की चौड़ाई अब तक 3.75 मीटर और लंबाई 15.650 मीटर है। आवागमन को देखते हुए नए प्रस्ताव में सड़क की चौड़ाई बढ़ाई गई है। सड़क की चौड़ाई पहले से दो गुना यानी करीब सात मीटर हो जाएगी। इससे इस सड़क पर जाम जैसी स्थिति उत्पन्न नहीं होगी। सड़क की चौड़ाई बढ़ जाने से मार्ग पर निकलने वालों को भी सहूलियत होगी।
विज्ञापन



चुनाव के बाद शुरू हो जाएगा निर्माण
यह सड़क 30 नवंबर 2023 को प्रधानमंत्री सड़क योजना से मिली थी। अब यह सड़क लोक निर्माण खंड-तीन के पास है। इसके निर्माण के लिए 45. 55 करोड़ का एस्टीमेट बनाकर भेजा गया था, जिसे शासन से स्वीकृति मिल गई है, टेंडर भी हो गया है। आचार संहिता लगी होने के कारण काम शुरू नहीं हो पा रहा है। चुनाव के बाद काम शुरू करा दिया जाएगा। - आरसी वर्मा, अवर अभियंता, लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें