फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार्टर प्रस्तुति और स्थापना समारोह में आकांक्षा सम्मानित

विज्ञापन
आकांक्षा को सम्मानित करते मुख्य अतिथि।
विज्ञापन
रोट्रेक्ट क्लब लखीमपुर सेंट्रल ने किया कार्यक्रम
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी। रोट्रेक्ट क्लब लखीमपुर सेंट्रल की ओर से मंगलवार रात चार्टर प्रस्तुति और स्थापना
समारोह का आयोजन हुआ। इसमें अध्यक्ष आकांक्षा अग्रवाल एवं सचिव सृजन गुप्ता को कॉलर पहनाकर सम्मानित कर चार्टर दिया गया। साथ ही टीम के सदस्यों को इस वर्ष की थीम पिन दी गई।
इस दौरान रोट्रेक्ट अध्यक्ष आकांक्षा अग्रवाल ने कहा कि उनका लक्ष्य रोट्रेक्ट क्लब लखीमपुर सेंट्रल को जिले में एक अलग पहचान दिलाना है। इसके लिए इंस्टाग्राम पर वेब पेज बना है। इसमें संस्था की ओर से कराए गए कार्यों की जानकारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आकांक्षा ने समाज सेवा के लिए क्लब से जुड़ने के लिए युवाओं का आहवान किया है। सचिव सर्जन गुप्ता पिछले तीन माह में वृद्धाश्रम में फल वितरण, रक्तदान शिविर सहित 15 अगस्त को प्राथमिक स्कूल में बच्चों को कॉपी किताब वितरण करने की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी क्लब जरूरतमंदों की मदद के लिए निरंतर कार्य करता रहेगा। मुख्य अतिथि रिशु माहेश्वरी ने रोट्रेक्ट क्लब के कार्यों की सराहना कर नए सदस्यों को क्लब की महत्ता बताई। दशहरा बैठक में चटपटी चाट, हाउजी, ऑन द स्पॉट एवं लकी ड्रा खेल आयोजित कर विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। यशस्वनी अग्रवाल, आयुषी अग्रवाल, आयुष अग्रवाल, कोमल अग्रवाल, समीक्षा गुप्ता, तिशा अग्रवाल, धैर्य बरनवाल, यश जयसवाल, हर्ष गुप्ता, मुदित गुप्ता, चंद्रभूषण साहनी, संजय अग्रवाल, डॉ. अखिलेश खरे, डॉ. प्रदीप मेहता, डॉ. प्रारूप मेहता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें