फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: विशेष की सर्वश्रेष्ठ पारी से जीती अजिस्ठा ड्रीम इलेवन

Wed, 15 Oct 2025 01:29 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार विशेष कुमार को सम्मानित करते हुए अति​थि। स्रोत : आयोजक
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। रॉयल फूड्स डिग्री कॉलेज मैदान में स्व. एडवोकेट अजीज सिद्दीकी मेमोरियल लखीमपुर जूनियर प्रीमियर लीग में अजिष्ठा ड्रीम इलेवन ने जीत दर्ज की। विशेष की सर्वाधिक 83 रन की पारी ने टीम ने क्रिकेट मैच में विजय पताका लहराई। उन्हें मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन

जिला क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से मंगलवार को आयोजित मैच में एसएचएम ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग करने का निर्णय लिया। अजिष्ठा ड्रीम इलेवन ने 20 ओवर में नौ विकेट खोकर 162 रन बनाए। विशेष के अलावा टीम की तरफ से तेजस ने 23, यशवीर ने 19 रनों का योगदान दिया। एसएमएच के शिवांश और कविश ने चार-चार विकेट हासिल किए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी एसएचएम की टीम 121 रन बनाकर ही ऑलआउट हो गई।
एसएचएम के शिवांश ने 24, सैफ ने 23, सर्वजीत ने 16 रन बनाए। अजिष्ठा के बॉलर मृत्युंजय ने तीन, कृष्ण और यशवीर ने दो-दो विकेट हासिल किए। खिलाड़ियों को पुरस्कार मुख्य अतिथि विशाल वर्मा ने दिया। इस दौरान अभिषेक शुक्ला, मालिक इरफान, नीरज शुक्ला, श्याम मोहन श्रीवास्तव, रवि शंकर तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें