फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: अजीस्था ड्रीम इलेवन ने जीता उद्घाटन मैच

Sun, 05 Oct 2025 11:13 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। रॉयल फूड्स डिग्री कॉलेज मैदान पर खेले जा रहे स्वर्गीय एडवोकेट अजीज सिद्दीकी मेमोरियल लखीमपुर जूनियर प्रीमियर लीग 2025-26 का आगाज रोमांचक मुकाबले के साथ हुआ। उद्घाटन मैच में ओम साइकिल स्टोर और अजीस्था ड्रीम इलेवन आमने-सामने हुए। ओम साइकिल स्टोर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया।
विज्ञापन



पहले बल्लेबाजी करते हुए अजीस्था ड्रीम इलेवन ने निर्धारित 20 ओवर में 166 रन बनाए। टीम की ओर से कुमार विशेष ने 48 रन, यशवीर सिंह ने 44 रन और तेजस राठौर ने 19 रन जोड़े। ओम साइकिल स्टोर की ओर से क्षितिज गुप्ता ने 3 विकेट, जबकि ग्रंथ अग्रवाल और ओम गुप्ता ने 2-2 विकेट लिए।


जवाब में ओम साइकिल स्टोर की टीम 18.1 ओवर में 65 रन पर ऑलआउट हो गई। टीम की ओर से ओम गुप्ता ने सर्वाधिक 14 रन बनाए। अजीस्था ड्रीम इलेवन के अंश वर्मा ने 3 विकेट, जबकि कुमार विशेष और मृत्युंजय ने 2-2 विकेट झटके।
विज्ञापन



उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए कुमार विशेष को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ डॉ. संजीव भल्ला चेस्ट विशेषज्ञ के करकमलों से हुआ। मौके पर राकेश गुप्ता, अभिषेक शुक्ला, नीरज शुक्ला, श्याम मोहन श्रीवास्तव, केके शर्मा, अनुज गुप्ता, इंजीनियर विनय श्रीवास्तव और सूरज शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें