मिस फेयरवेल छात्रा ऐश्वर्या को सम्मानित करती प्रधानाचार्य डॉ.शालिनी दुबे। स्रोत: कॉलेज
लखीमपुर खीरी। राजकीय इंटर कॉलेज में शुक्रवार को कक्षा 12 की छात्राओं के लिए विदाई समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में छात्राओं ने उत्साह के साथ विभिन्न खेलकूद और मनोरंजक प्रतियोगिताओं में भाग लिया। ऐश्वर्या अवस्थी, संगम, महिमा चौधरी, ममता निषाद, रुही राज, रुहीबानो और निशा खान समेत कई छात्राओं ने प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
विद्यालय की प्रधानाचार्य डॉ. शालिनी दुबे ने छात्राओं को जीवन के नए चरण के लिए शुभकामनाएं देते हुए आत्मविश्वास और परिश्रम के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया।
समारोह के दौरान ऐश्वर्या अवस्थी को मिस फेयरवेल 2026 चुना गया। ऐश्वर्या ने कहा कि वह भविष्य में इंजीनियर बनकर देश की सेवा करना चाहती हैं।
कार्यक्रम में आगामी बोर्ड परीक्षा को लेकर भी मार्गदर्शन दिया गया। शिक्षिका पूनम शर्मा ने परीक्षा कक्ष में अनुशासन बनाए रखने, नकल से दूर रहने और प्रश्नपत्र को ध्यानपूर्वक पढ़ने की सलाह दी। उन्होंने बताया कि प्रश्नपत्र पढ़ने के लिए 15 मिनट का अतिरिक्त समय मिलेगा, जिसका छात्राएं बेहतर उपयोग करें। संवाद