पलिया हवाई पट्टी का इतिहास
पलियाकलां के मुंजहा में स्थित हवाई पट्टी दुधवा टाइगर रिजर्व से करीब आठ किलोमीटर दूर है। यहां से उड़ानें शुरू होने के बाद दुधवा आने वाले सैलानियों की संख्या बढ़ेगी। व्यापारियों के लिए भी आवागमन सुगम होगा। इससे जिले के पर्यटन और विकास को पंख लगेंगे। पलिया के मुंजहा स्थित हवाई पट्टी का उद्घाटन 23 अगस्त 1996 में तत्कालीन राज्यपाल रोमेश भंडारी ने किया था। मौजूदा समय में यहां पर 1753 मीटर का रनवे है। जिसकी चौड़ाई 40 फिट है।
करीब सवा सौ करोड़ रुपये की लागत से बनी इस हवाई पट्टी पर कर्मचारियों की तैनाती की गई, लेकिन आम लोगों के लिए उड़ानें शुरू नहीं हो सकी थीं। यह हवाई पट्टी केवल राजनीतिक गतिविधियों या फिर वीआईपी के आने पर ही गुलजार रही। अब इसे विकसित किया जा रहा है और भविष्य में यहां से 72 सीटर प्लेन की उड़ानें शुरू कराने की भी योजना है। इसके लिए आसपास की भूमि के अधिग्रहण का काम हो रहा है।
खबर से संबंधित वीडियो