आत्मनिर्भर महिलाओं को किया गया सम्मानित।संवाद
निघासन। लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती पर शुक्रवार को ब्लॉक सभागार में महिला सशक्तीकरण विषय पर गोष्ठी हुई। कार्यक्रम की अध्यक्षता विधायक पटेल शशांक वर्मा ने की।
गोष्ठी में क्षेत्रीय विधायक इंजीनियरिंग पटेल शशांक वर्मा ने लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर के जीवन और उनके समाज हित में किए गए कार्यों को स्मरण करते हुए उन्हें नारी शक्ति का प्रतीक बताया। खंड शिक्षा अधिकारी जयेश कुमार सिंह, बाल विकास परियोजना अधिकारी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, महिला समूह की सदस्याएं तथा अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। संवाद