फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: कैश हत्याकांड का दूसरा आरोपी गिरफ्तार

Sat, 31 May 2025 12:08 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
पसगवां। कोटा मुगल में हुए कैश हत्याकांड के दूसरे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर घटना के खुलासे का दावा किया है।
विज्ञापन


गांव कोटा मुगल निवासी इसहाकत के 14 वर्षीय पुत्र कैश की दो मई को शाम पांच बजे रस्सी से गला दबाकर हत्या कर दी गई थी। निर्माणाधीन स्वास्थ्य उपकेंद्र में शाम को उसका शव मिला था। मृतक कैश की मां नसरीन की सूचना पर पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराया था।
विज्ञापन

पुलिस ने नसरीन की तहरीर पर गांव के ही बबलू उर्फ असलम समेत दो लोगों के विरुद्ध नामजद रिपोर्ट दर्ज की थी। थाना प्रभारी रविंद्र सोनकर ने बताया कि बबलू उर्फ असलम को पांडेयवारी पुलिया के निकट से गिरफ्तार कर कोर्ट भेजा गया है। पुलिस इस मामले में एक आरोपी को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें