फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: चूहा-छछूंदर नियंत्रण को लेकर कृषि विभाग ने जारी की एडवाइजरी

Thu, 09 Jul 2026 11:34 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत कृषि विभाग ने चूहों एवं छछूंदरों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए किसानों और आमजन से सहयोग की अपील की है। चूहे और छछूंदर लेप्टोस्पायरोसिस, प्लेग सहित कई संक्रामक रोगों का खतरा रहता है।
विज्ञापन

जिला कृषि अधिकारी/जिला कृषि रक्षा अधिकारी सूर्य प्रताप सिंह ने लोगों से अनाज, पशु आहार एवं खाद्य सामग्री को बंद और सुरक्षित पात्रों में रखने, घरों, गोदामों और खेतों के आसपास नियमित साफ-सफाई बनाए रखने व चूहों के बिलों की पहचान कर उनका नियंत्रण करने की अपील की है।
झाड़-झंखाड़ और कूड़ा-करकट हटाने, जरूरत पड़ने पर चूहेदानी उपयोग करने व बच्चों और पालतू पशुओं की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी। कृषि विभाग ने चूहा नियंत्रण के लिए छह दिवसीय कार्ययोजना जारी की है। पहले दिन चूहों के बिलों की पहचान, दूसरे दिन बिलों को बंद करना, तीसरे और चौथे दिन चारा रखना, पांचवें दिन मृत चूहों का सुरक्षित निस्तारण व छठे दिन फिर निरीक्षण करना है। जिला कृषि रक्षा अधिकारी ने बताया कि जागरूकता के लिए गांव-गांव गोष्ठियां आयोजित की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें