फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: खैरीगढ़ कबड्डी टूर्नामेंट पर आगरा का कब्जा

Fri, 23 Oct 2026 11:42 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
कबड्डी प्रतियोगिता की विजेता आगरा टीम ट्रॉफी के साथ। स्रोत : आयोजक
विज्ञापन
निघासन (खीरी)। खैरीगढ़ में परगना क्लब के तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय कबड्डी टूर्नामेंट का खिताब शुक्रवार को आगरा की टीम ने जीत लिया। फाइनल में आगरा ने लखनऊ को 42-40 से हराकर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया।
विज्ञापन

खिताबी मुकाबले में शुरुआत से ही दोनों टीमों के बीच कड़ा संघर्ष देखने को मिला। खिलाड़ियों ने जीत के लिए पूरा दमखम लगाया। आखिरी समय तक मुकाबला रोमांचक बना रहा। अंत में आगरा ने दो अंकों की बढ़त के साथ जीत दर्ज की।
इससे पहले दूसरे सेमीफाइनल में लखनऊ ने गाजियाबाद को 22-14 से हराकर फाइनल में जगह बनाई थी। परगना क्लब खैरीगढ़ के टूर्नामेंट अध्यक्ष दिलीप गुप्ता ने बताया कि विजेता आगरा की टीम को 15 हजार रुपये नकद और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। उपविजेता लखनऊ की टीम को 10 हजार रुपये नकद और ट्रॉफी प्रदान की गई। इस मौके पर जलील अहमद, रज्जन लाल, उत्तम यादव, इरशाद हुसैन, हरजीत सिंह, नीरज गुप्ता, सुरेश यादव आदि खेल प्रेमी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें