फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: तीन साल बाद विधायक ने दिलवाए छात्र-छात्राओं के अंकपत्र

Mon, 18 Aug 2025 11:56 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
संपूर्णानगर में अ​भिभावकों को मार्कशीट सौंपते विधायक रोमी साहनी। संवाद
विज्ञापन
संपूर्णानगर। क्षेत्र में बीते वर्ष संचालित एक पैरामेडिकल इंस्टीट्यूट के कुछ छात्र-छात्राओं को तीन साल बाद विधायक रोमी साहनी के प्रयासों से हाईस्कूल व इंटर की मार्कशीट व डिग्री की नोड्यूज का वितरण कराया गया।
विज्ञापन


कस्बा के बसही मोड़ पर वर्षों पूर्व दिव्य पैरामेडिकल इंस्टीट्यूट के नाम से एएनएम, जेएम, बी फार्मा आदि की पढ़ाई शुरू कराई गई थी। जिसमें बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने प्रवेश लिया था। जिसकी परीक्षा पंजाब व हापुड़ में दिलवाई गई। कुछ बच्चों को शुरुआत में डिग्री भी मिली, लेकिन कुछ दिन पूर्व यहां पढ़ रहे छात्र-छात्राओं ने प्रबंधक व स्टाफ पर आरोप लगाया था कि उनको न तो डिग्री दी गई और न ही मार्कशीट ही वापस दी गई हैं।
इसके बाद विधायक रोमी साहनी ने मामले में हस्तक्षेप किया था और खुद थाने पहुंचकर छात्र-छात्राओं के साथ प्रबंधक पर मुकदमा दर्ज कराया था। संस्थान के संचालक से वार्ता भी की थी। जिसके बाद 12 छात्र-छात्राओं की इंटर, हाईस्कूल की मार्कशीट के साथ ही कुछ छात्र-छात्राओं को नोड्यूज व अन्य दस्तावेज भी विधायक ने उपलब्ध कराईं हैं।
विज्ञापन

इस बारे में दिव्य पैरामेडिकल के संचालक प्रेम प्रकाश कुशवाहा ने बताया कि उन्होंने जिस संस्थान में बच्चों का एडमीशन कराया, उस संस्थान व उनके बीच एक व्यक्ति ने धोखा दिया। जिसमें उनको करीब 35 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। ऐसे में वह बच्चों की स्थितियों को देखते हुए लगातार प्रमाणपत्र के लिए प्रयास कर रहे हैं और अक्तूबर माह तक सभी बच्चों को उनके प्रमाणपत्र दिलवाएंगे।
विधायक रोमी साहनी ने बताया कि 12 बच्चों के इंटर व हाईस्कूल की मार्कशीट व पांच बच्चों को नोड्यूज उनके अभिभावकों को सौंपने का कार्य किया गया है। शेष बच्चों के भी कागज जल्द मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें