फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: संपूर्णानगर की टीम ने जीता फुटबाॅल टूर्नामेंट

Mon, 18 Aug 2025 11:45 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
संपूर्णानगर प​ब्लिक इंटर कॉलेज की टीम। स्रोत : कॉलेज
विज्ञापन
संपूर्णानगर। ओयल स्थित युवराज दत्त इंटर काॅलेज में एक दिवसीय माध्यमिक विद्यालय जिला स्तरीय फुटबाॅल प्रतियोगिता के फाइनल में पब्लिक इंटर काॅलेज संपूर्णानगर की टीम ने मैच जीतकर प्रतियोगिता अपने नाम की।
विज्ञापन


पब्लिक इंटर काॅलेज के प्रधानाचार्य ओमप्रकाश गौड़ ने बताया कि क्रीड़ाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह के नेतृत्व में काॅलेज की फुटबॉल टीम ने प्रतिभाग किया। इसमें फाइनल मैच गुरुनानक इंटर काॅलेज लखीमपुर व पब्लिक इंटर काॅलेज संपूर्णानगर की टीम के बीच खेला गया। इसमें दोनों ही टीमों ने बेहतर खेल का प्रदर्शन किया और स्कोर निर्धारित समय तक 1-1 से बराबर रहा।
मुकाबला ट्राईब्रेकर तक गया, जिसमें पब्लिक इंटर काॅलेज के छात्र हिमांशु, रिंकेश, विशाल, आदित्य ने एक-एक व दीपक ने एक गोल किया। जवाब में गुरुनानक की टीम केवल दो गोल ही कर सकी। इस तरह 4-2 से संपूर्णानगर की टीम ने जीत दर्ज की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें