फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: कार व बाइक की भिड़ंत में युवक की मौत के बाद मुआवजे की मांग कर लगाया जाम

Tue, 15 Sep 2026 11:36 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
मार्ग जाम किए ग्रामीण। संवाद
विज्ञापन
सम्पूर्णानगर। सम्पूर्णानगर-पलिया मार्ग पर पंजाब घाट के पास मंगलवार को कार और बाइक की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए।
विज्ञापन

बाइक सवार बमनगर निवासी सुनील कुमार (30) पुत्र राजेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में कार सवार परसपुर निवासी हरमन सिंह को भी काफी चोटें आ गईं।
स्थानीय लोगों ने दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाने का प्रयास किया, लेकिन रास्ते में सुनील ने दम तोड़ दिया। पोस्टमाॅर्टम के बाद शव घर पहुंचने पर आक्रोशित परिजन और ग्रामीण बमनगर चौराहे पर पहुंच गए और सड़क जाम कर दी।
ग्रामीण कार सवार को गिरफ्तार करने और मृतक के परिवार को मुआवजा दिलाने की मांग पर अड़ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया। परिजनों की मांग पर पुलिस ने कार सवार हरमन सिंह को हिरासत में लेकर थाने पहुंचाया।
विज्ञापन

घटना की जानकारी पर समाजवादी पार्टी के नरेश यादव और संजीव मुन्ना भी मौके पर पहुंच गए और परिजनों से बातचीत की। करीब डेढ़ घंटे तक बमनगर चौराहे पर यातायात प्रभावित रहा। सीओ जितेंद्र सिंह परिहार ने बताया कि आक्रोशित परिजनों को शांत कराने और जाम खुलवाने का प्रयास किया जा रहा है। जल्द ही परिजनों को मना लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें