फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: पांच दिनों बाद पलटे टैंकर को हटाकर खोला गौरीफंटा मार्ग

Mon, 11 Aug 2025 11:35 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
गौरीफंटा मार्ग पर पांच दिनों बाद निकला गैस टैंकर। संवाद
विज्ञापन
गौरीफंटा/पलियाकलां। दुधवा-गौरीफंटा मार्ग पर बीते दिनों गैस का टैंकर पलट जाने के बाद से चार दिनों से वाहनों का आवागमन पूरी तरह से बंद हो गया था।
विज्ञापन

दुधवा बैरियर और डिगनिया तिराहे पर पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर इस मार्ग पर जाने पर पाबंदी लगा दी थी। इससे गौरीफंटा जाने वालों को करीब 18 किलोमीटर का लंबा चक्कर काटकर चंदनचौकी होकर बाॅर्डर तक जाना पड़ रहा था। चार दिनों की कड़ी मशक्कत और करीब चार क्रेनों को लगाकर टैंकर को सीधा कराया गया और इसके बाद पांच दिन बाद आवागमन खुल सका है।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार की सुबह मथुरा से गैस लेकर धनगढ़ी-नेपाल जा रहा गैस टैंकर गौरीफंटा से करीब 11 किलोमीटर दूर दुधवा-गौरीफंटा मार्ग पर किसी दूसरे वाहन को साइड देने में सड़क के नीचे उतरने के बाद पलट गया था। पुलिस ने उच्चाधिकारियों के आदेश पर कोई बड़ी दुर्घटना न हो, एहतियात के तौर पर डिगनिया तिराहे व दुधवा में बैरियर लगाकर मार्ग पर आवागमन बंद कर दिया था।
विज्ञापन

साथ ही दुधवा बैरियर व डिगनिया तिराहे पर तैनात पुलिस कर्मी उक्त मार्ग से गुजरने वाले वाहनों को वाया चंदनचौकी होकर घूम कर आने जाने दिया रहा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें