फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मान्यता पूरी होने के बाद पड़िया का कराया मुंडन

Thu, 23 Apr 2015 06:08 PM IST
बांकेगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
परिवार की सेहत और खुशहाली तथा संतान पाने के लिए मनौती मानने वाले लोगों की कमी नहीं है लेकिन यहां तो एक महिला ने भैंस के बच्चा होने की मनौती पूरी होने पर न केवल देवस्थान पर विधिवत मुंडन कराया, बल्कि पूरे गांव को दावत भी खिलाई।
विज्ञापन

निकटवर्ती गांव कुकहापुर निवासी डालचंद्र की पत्नी छंगोली देवी की भैंस को बच्चा नहीं हो रहा था। उसने संसारपुर स्थित झंडे वाले बाबा स्थान पर भैंस के बच्चा होने की मनौती मानी। साथ ही बच्चा होने पर उसी देवस्थान पर मुंडन कराने का संकल्प लिया। संयोग से मनौती मानने के एक साल बाद ही उसकी भैंस ने पड़िया को जन्म दिया। अब उसकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। पड़िया जब एक साल की हुई तो महिला ने संकल्प के अनुसार बुधवार को संसारपुर-खुटार रोड स्थित झंडे वाले बाबा देवस्थान पर जाकर पूरे धार्मिक रीत-रिवाज से पड़िया का मुंडन संस्कार कराया। वहां भंडारा भी किया। यही नहीं उसने इस मौके पर अपने पूरे गांव को दावत भी दी।
पड़िया के इस अनोखे मुंडन को लेकर पूरे क्षेत्र में चर्चा है। कुछ लोग इसे धार्मिक आस्था तो कुछ पशु प्रेम की बात कह रहे हैं। इस मौके पर चंद्रिका प्रसाद वर्मा, डालचंद्र, राधेश्याम, रंजीत कुमार, राजू वर्मा, राकेश वर्मा, विमलेश, अंकित, अनुज, अमन, आकाश सहित तमाम ग्रामीण महिलाएं, पुरुष और बच्चे मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें